सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने सोमवार को बताया "जिले के कबरई कस्बे में कानपुर-सागर राजमार्ग स्थित नई क्रशर मंडी के नजदीक रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार अलीपुरा गांव निवासी बहोरा (60) और उसका बेटा जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।"

जमात

महोबा (उप्र), 18 मई उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में कानपुर-सागर राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने सोमवार को बताया "जिले के कबरई कस्बे में कानपुर-सागर राजमार्ग स्थित नई क्रशर मंडी के नजदीक रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार अलीपुरा गांव निवासी बहोरा (60) और उसका बेटा जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।"

उन्होंने बताया, "पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने बहोरा को मृत घोषित कर दिया और जितेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।"

सीओ ने बताया, "हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब एक घण्टे तक सड़क जामकर आवागमन ठप्प कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक के समझाने के बाद रास्ता खुल सका।"

राव ने बताया, "इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया है और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की भी तलाश की जा रही है।"

उन्होंने बताया, "पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।"

सं. जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू