एजेंसी न्यूज

दादी के साथ कब्र तक जाने की जिद बन गयी पोती की नियति, हादसे में दोनों की मौत

Bhasha

अपनी दादी के साथ हर जगह यहां तक कि कब्र तक जाने की भी जिद करने वाली बच्ची की यह ख्वाहिश आखिरकार उसकी नियति बन गयी और घर लौटते वक्त एक हादसे में दोनों की मौत हो गयी।

छत्तीसगढ़ की जेलों से 3418 कैदी रिहा किये गये : अधिकारी

Bhasha

जन संपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जमानत और पैरोल देने की प्रक्रिया मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हुई थी।

पाक के राष्ट्रपति ने गिलगित-बाल्टिस्तान में कार्यवाहक सरकार बनाने, चुनाव कराने का आदेश किया जारी

Bhasha

राष्ट्रपति कार्यालय से यह आदेश तब जारी किया गया है जब पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने 30 अप्रैल को संघीय सरकार को क्षेत्र में आम चुनाव कराने के लिए 2018 के एक प्रशासनिक आदेश में संशोधन करने की मंजूरी दे दी थी।

लुधियाना जेल में महिला कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई

Bhasha

राज्य की जेल में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है।

'वंदे भारत मिशन' के तहत अमेरिका से 168 भारतीय पहुंचे हैदराबाद

Bhasha

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत एयर इंडिया के विमान से अमेरिका के शिकागो से 160 से अधिक भारतीय नागरिक रविवार को यहां पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि यहां से एक उड़ान दिल्ली के लिए भी गई है जिसमें विदेश के लिए 68 यात्री सवार हैं.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत, 123 नये मामले सामने आए

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में दो और मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 128 हो गयी है। केवल जयपुर में इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

कोविड-19 : बार एसोसिएशन ने चीन से क्षतिपूर्ति की मांग के लिए कानून में बदलाव की अपील की

Bhasha

एसोसिएशन ने कोविड-19 महामारी से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए चीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति देने की मांग की है।

शहरी इलाकों में संक्रमण रोकने के लिए सरकार की राजनीतिक, धार्मिक नेताओं की मदद लेने की योजना

Bhasha

सरकार ने शहरी बस्तियों में एक ‘‘घटना कमांडर’’ की पहचान करने का फैसला किया है जिसे किसी ‘घटना प्रक्रिया प्रणाली’’ को लागू करने के लिए योजना, अभियान, साजो-सामान और वित्त मामलों जैसी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कमांडर इलाके के नगर पालिका आयुक्त को अपने किए काम की जानकारी देगा।

टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने खुदकुशी की

Bhasha

उनके पारिवारिक दोस्त और निर्माता मनजीत सिंह राजपूत ने बताया कि मूल रूप से पंजाब के रहने वाले ग्रेवाल ने शुक्रवार रात खारघर के अपने घर में फंदा लगा कर कथित रुप से खुदकुशी कर ली। वह वहां अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वह 32 साल के थे।

प्रोत्साहन पैकेज का कुल आकार 20.97 लाख करोड़ रुपये: सीतारमण

Bhasha

उन्होंने पैकेज की पांचवीं किस्त की यहां एक संवाददाता सम्मेलन में रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि कुल प्रोत्साहन पैकेज में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मार्च में घोषित 8.01 लाख करोड़ रुपये के तरलता बढ़ाने (बैंकों के पास कर्ज देने के लिए धन की उपलब्धता) के उपाय भी शामिल हैं। इसके अलावा गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न और रसोई गैस सिलिंडर तथा समाज के कुछ वर्गों को नकदी मदद के रूप में 1.92 लाख करोड़ रुपये का मार्च में सरकार द्वारा घोषित शुरुआती पैकेज भी इस प्रोत्साहन पैकेज का हिस्सा है।

राज्यों की कर्ज सीमा बढ़ी: 2020-21 राज्य जीडीपी के 5 प्रतिशत के बराबर उठा सकते हैं कर्ज

Bhasha

इस कदम से राज्यों को 4.28 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त धन उपलब्ध होगा।

गोवा केंद्रीय जेल ने चार महिलाओं समेत 44 कैदियों को पैरोल पर छोड़ा

Bhasha

जेल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ठसाठस भरी जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के सरकार के आदेश के बाद यह किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 31 मई तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि

Bhasha

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 30,706 मामले सामने आए हैं जिनमें से 22,479 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है.

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कोरोना वायरस संकट के दौरान एलजीबीटीआई समुदाय को लेकर चिंता जताई

Bhasha

गुतारेस ने कहा कि इस समुदाय से जुड़े लोग वायरस तथा स्वास्थ्य संबंधी नये अवरोधों के कारण कलंक का दंश झेल रहे हैं जो पहले ही अपनी प्रवृत्तियों, अपने प्रेम संबंधों आदि को लेकर पूर्वाग्रह, हमलों के शिकार होते रहते हैं और कुछ की हत्या भी कर दी जाती है।

सुविधाएं न मिलने से भड़के प्रवासी मजदूरों ने टायर जलाकर जाम किया दिल्ली-आगरा राजमार्ग

Bhasha

शनिवार को औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सरकार ने श्रमिकों को ‘‘जहां हैं, वहीं रोककर’’ खाने-पानी की व्यवस्था के निर्देश दे दिए थे जिसके बाद दिल्ली से आ रहे मजदूरों को मथुरा और आगरा जनपद की सीमा पर फरह क्षेत्र में रोक दिया गया।

गुजरात: राजकोट जिले में निषिद्ध क्षेत्र में लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, 68 लोग गिरफ्तार

Bhasha

गुजरात के राजकोट जिले में एक कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस पर उस समय पथराव किया और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया जब सुरक्षाबलों ने उन्हें इलाके में लगे अवरोधकों को हटाने से रोकने की कोशिश की. अधिकारी ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

स्टेडियमों को पृथक-वास केंद्रों के रूप में इस्तेमाल को लेकर आदित्य ने किया राउत का विरोध

Bhasha

हालांकि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने राउत के सुझाव का विरोध करते हुए कहा कि स्टेडियमों के मैदान की जमीन मिट्टी की है और मानसून में वे इस्तेमाल करने लायक नहीं होंगे।

हेसन को इस साल आईपीएल के आयोजन की उम्मीद

Bhasha

आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई तक तक होना था लेकिन भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में सरकार ने भी देश भर में लॉकडाउन लागू कर दिया।

लॉकडाउन: दिल्ली की 60 फीसदी से अधिक यौनकर्मी अपने गृह राज्यों को लौटीं

Bhasha

भयावह बीमारी के डर से ग्राहक नहीं मिल रहे जिसका असर शहर की यौनकर्मियों पर पड़ रहा है।

जेडएसआई ने उभयचरों की 20 प्रजातियों को 'गंभीर रूप से लुप्तप्राय' के रूप में सूचीबद्ध किया

Bhasha

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने अपनी बेवसाइट पर भारतीय उभयचरों की सूची को अपडेट किया है।

Categories