स्वीडन की खदान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

भूकंप के समय खदान में 13 लोग मौजूद थे लेकिन उनमें से कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि यह झटका अब तक देश में महसूस किए गए भूकंप के सबसे शक्तिशाली झटकों में से एक था।

भूकंप के समय खदान में 13 लोग मौजूद थे लेकिन उनमें से कोई घायल नहीं हुआ।

स्वीडन के राष्ट्रीय भूकंप नेटवर्क ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।

किरुना शहर में तड़के तीन बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह विश्व में सबसे बड़ी एवं अत्याधुनिक लौह अयस्क की खदान मानी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now