आईटीआई छात्र ने संदिग्ध हालातों में जहर खाकर आत्महत्या की

मृतक छात्र रविवार दोपहर से घर से गायब था और सोमवार को उसका शव गांव के बाहर सूखे पड़े जोहड़ में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। छात्र के पैरों पर चोट के भी निशान हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमात

भिवानी, 18 मई हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कादमा निवासी आईटीआई के छात्र ने संदिग्ध हालातों में जहर खाकर कर आत्महत्या कर ली।

मृतक छात्र रविवार दोपहर से घर से गायब था और सोमवार को उसका शव गांव के बाहर सूखे पड़े जोहड़ में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। छात्र के पैरों पर चोट के भी निशान हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव कादमा निवासी 22 वर्षीय संजय कुमार पास के गांव बेरला के निजी आईटीआई में इलेक्ट्रेशियन का प्रथम वर्ष का छात्र था। रविवार दोपहर वह घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गया और सोमवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव गांव के बाहर बने सूखे जोहड़ में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने जांच में पाया कि छात्र के पैरों पर चोट के निशान हैं और जहर की शीशियां पास ही पड़ी हुई थी।

परिजनों से पूछताछ के बाद शव को दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि संजय रविवार दोपहर से घर से गायब था।

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई परमवीर ने बताया कि छात्र द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की गई है। शुरुआती जांच के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू