एजेंसी न्यूज
दिल्ली में COVID-19 से मरने वालों की संख्या पहुंची 150 के पास, राज्य में कुल मामले 9755
Bhashaराजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के कारण 19 और लोगों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 148 हो गई. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि नगर में संक्रमण के 422 नए मामले सामने आए हैं. देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 53,946 हो गई है.
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया, पुलिस ने किया इनकार
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘पुलिस आज सुबह नयी दिल्ली के अशोक नगर पुलिस थाने से मेरे घर आई। पुलिस ने मुझे बताया कि मुझे हिरासत में लिया जा रहा है लेकिन इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई।’’
लॉकडाउन के दौरान 12 लाख सदस्यों ने ईपीएफओ से 3,360 करोड़ रुपये निकाले : सीतारमण
Bhashaईपीएफओ ने 28 मार्च को कर्मचारियों को राष्ट्रव्यापी पाबंदी की वजह से पैदा हुई दिक्कतों के मद्देननजर ईपीएफओ से अग्रिम निकालने की अनुमति दी थी। श्रमिकों को यह राशि वापस जमा नहीं करानी होगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है।
टी20 विश्व कप के स्थगित होने से आईपीएल के लिए रास्ते खुलेंगे: टेलर
Bhashaआस्ट्रेलिया में इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। कड़े नियमों के साथ आस्ट्रेलिया में हालांकि कुछ खेल दोबारा शुरू हो रहे हैं।
AtmaNirbhar Bharat Package: मनरेगा के लिए केंद्र सरकार ने दिए एक्स्ट्रा 40 हजार करोड़ रुपए, गांवों में मजदूरों को मिलेगा काम
Bhashaसरकार ने रविवार को ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिये अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की. इससे घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने में मदद मिलेगी. अब इस आवंटन को उससे ऊपर 40,000 करोड़ रुपये बढ़ाया जा रहा है. इसके अलावा, स्वास्थ्य पर सार्वजनिक व्यय में वृद्धि की जायेगी.
पुडुचेरी से करीब 1,000 प्रवासी श्रमिक विशेष रेलगाड़ी से भोपाल के लिए रवाना हुए
Bhashaमुख्यमंत्री वी नारायणसामी, कल्याण मंत्री एम कंडासामी, जिलाधिकारी टी अरुण और विपक्षी अन्नाद्रमुक के विधायक ए.अनबलगन ने देर रात करीब एक बजे यहां रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुविधाएं न मिलने से भड़के प्रवासी मजदूरों ने टायर जला जाम किया दिल्ली-आगरा राजमार्ग
Bhashaशनिवार को औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सरकार ने श्रमिकों को ‘‘जहां हैं, वहीं रोककर’’ खाने-पानी की व्यवस्था के निर्देश दे दिए थे जिसके बाद दिल्ली से आ रहे मजदूरों को मथुरा और आगरा जनपद की सीमा पर फरह क्षेत्र में रोक दिया गया।
एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया आरोप, कहा- गरीबों के लिए सील की उत्तर प्रदेश की सीमाएं
Bhashaसमाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर पैदल या निजी वाहनों से अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोकने के लिये सीमाएं सील करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सड़क के श्रमिक अपने घर कैसे पहुंचेंगे. ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को तत्काल जब्त कर कानूनी कार्यवाही की जाए. अखिलेश ने रविवार को ट्वीट किया.
अवैध वाहनों से सफर न करें प्रवासी कामगार, नहीं तो होगी कार्रवाई: CM योगी आदित्यनाथ
Bhashaउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों से पैदल, दोपहिया वाहन तथा ट्रक जैसे अवैध एवं असुरक्षित वाहनों से न आने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा पाये जाने पर अवैध वाहन को फौरन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सब्जी, फल विक्रेताओं से संक्रमण के प्रसार की आशंका के मद्देनजर उनकी जांच करायी जाए.
स्टेन का दावा, भारतीय दर्शकों के डर से गोल्ड ने ग्वालियर में तेंदुलकर को आउट नहीं दिया था
Bhashaस्टेन ने कहा कि तेंदुलकर जब दोहरे शतक से दस रन दूर थे तब उन्होंने भारत के इस स्टार बल्लेबाज को पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन मैदानी अंपायर गोल्ड ने उन्हें आउट नहीं दिया।
बिहार में कोविड-19 से 33 और लोग संक्रमित पाए गए, कुल मामले 1,178 हुए
Bhashaराज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 33 नए मामलों में से सबसे अधिक 14 मामले मधुबनी जिले में सामने आए हैं। इसके बाद भोजपुर में छह और समस्तीपुर में तीन मामले सामने आए।
उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में भारी मात्रा में अफीम बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार
Bhashaफतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने झारखंड से तस्करी कर ट्रक से पंजाब ले जायी जा रही 31 किलोग्राम अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. कुमार ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि यह अफीम झारखंड से तस्करी कर पंजाब ले जायी जा रही थी. बरामद अफीम की कीमत करीब 40 लाख रुपये है.
प्रवासी श्रमिक त्रासदी को दर्शाती तस्वीर: बेटे की मौत से पहले उससे मिल भी ना सका रामपुकार
Bhashaसमूचे देश में जब प्रवासी श्रमिकों के समक्ष अस्तित्व का संकट गहराता जा रहा है तो वहीं मीडिया में रामपुकार की यह तस्वीर खूब साझा की जा रही है।
प्रोत्साहन पैकेज की पांचवीं किस्त में भी सुधारों पर ही जोर
Bhashaउन्होंने कहा कि इस किस्त में मनरेगा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, कारोबार, कंपनी अधिनियम के उल्लंघनों को गैर-आपराधिक बनाने, कारोबार की सुगमता, सार्वजनिक उपक्रम और राज्य सरकारों से जुड़े संसाधनों पर ध्यान दिया गया है।
17 मई आज का इतिहास: चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत मिला, जानें इस दिन से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
Bhashaइतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं जो किसी एक देश के नहीं बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं. चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं. बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की.
जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डोडा शहर से 26 किलोमीटर दूर गुंडाना इलाके में पोस्ता-पोत्रा गांव में एक संयुक्त अभियान चलाया। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी तक चल रही है।
पाकिस्तान जुलाई में इंग्लैंड दौरे के लिए राजी पर खिलाड़ियों को बाध्य नहीं किया जाएगा
Bhashaपीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने एक समाचार चैनल से कहा कि पाकिस्तान तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों के लिए ‘सैद्धांतिक रूप से’ इंग्लैंड दौरे पर जाने पर सहमत हो गया है।
ब्रिटेन में जाकिर नाइक के पीस टीवी पर ‘‘नफरत फैलाने वाले भाषण’’ देने पर तीन लाख पाउंड का जुर्माना
Bhashaसंचार सेवाओं के लिए ब्रिटेन के नियामक ने प्रसारण संबंधी उसके नियम तोड़ने पर पीस टीवी उर्दू के लाइसेंस धारकों पर दो लाख पाउंड और पीस टीवी पर एक लाख पाउंड का जुर्माना लगाया है।
पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर की गोलाबारी
Bhashaपाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलाईं एवं गोलाबारी की. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमा-पार से गोलीबारी सुबह करीब आठ बजकर 40 मिनट पर देगवार सेक्टर में हुई जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की.
ओडिशा में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, 91 नए मामले सामने आए
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 91 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 828 हो गई है।