एजेंसी न्यूज

भयंकर तूफान में बदल सकता है ‘अम्फान’, 20 मई को पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तट से टकराएगा: मंत्रालय

Bhasha

मंत्रालय ने बताया कि चक्रवाती तूफान अम्फान दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और नजदीकी क्षेत्र से आगे बढ़ रहा है और बीते छह घंटे में छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा की ओर जा रहा है।

मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपर नहीं होंगे, बिना परीक्षा दिए किया जाएगा 'पास': CM शिवराज सिंह चौहान

Bhasha

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली शैक्षणिक वर्ष 2019-2020 की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेष बचे पेपरों की परीक्षा नहीं ली जायेगी. विद्यार्थियों को शेष बचे हुए पेपरों में बिना परीक्षा दिए पास कर दिया जाएगा.

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता विदेश मंत्रालय के अधिकारी की बर्खास्तगी की जांच कर रहे

Bhasha

ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह महानिरीक्षक, स्टीव लिनिक को पद से हटा रहे हैं। उन्हें ओबामा प्रशासन ने इस पद पर नियुक्त किया था और अधिकारी का कार्यालय एजेंसी के प्रबंधन में कथित राजनीतिक पूर्वाग्रहों की आलोचना करने वाला रहा है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मौत, 70 नये मामले

Bhasha

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में दो और मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 128 हो गयी है। केवल जयपुर में इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

आस्ट्रेलिया में छह जून से शुरू होगा क्लब क्रिकेट

Bhasha

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को लार या पसीने से गेंद को चमकाने की स्वीकृति नहीं होगी और डार्विन क्रिकेट प्रबंधन (डीसीएम) समूह गेंद को चमकाने के विभिन्न विकल्पों पर गौर कर रहा है जिसमें अंपायरों की मौजूदगी में वेक्स की पॉलिश लगाना भी शामिल है।

अवैध प्रवासियों को भेजने के खतरे संबंधी अमेरिकी ट्वीट पर ग्वाटेमाला ने जताई नाराजगी

Bhasha

इस ट्वीट के साथ ग्वाटेमाला के आठ वर्षीय फेलिपे गोमेज अलोंजो का भी चित्र संलग्न किया गया था, जिसकी मौत अमेरिकी सीमा गश्ती बल की हिरासत में मौत हुई थी।

चीन में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 20 घायल

Bhasha

दक्षिणपश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में तेज गति से आ रही एक बस के सड़क किनारे गार्ड रेल से टकरा कर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई. चीन में सड़क हादसे आम हैं जहां यातायात के नियमों का या तो अकसर उल्लंघन होता है या वे सख्ती से लागू नहीं किए जाते.

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले, वुहान में जारी है सामूहिक जांच अभियान

Bhasha

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को कहा कि शनिवार को जिलिन प्रांत में संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए जिनमें से तीन मरीज स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए।

कोविड-19: देश में संक्रमण से 120 लोगों की मौत, पांच हजार नए मामले

Bhasha

मंत्रालय ने बताया कि देश में 53,946 मरीजों का इलाज चल रहा है, 34,108 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया।

डीयू के चार प्रोफेसरों ने ‘ओपन-बुक’ परीक्षा कराने के विवि के फैसले के खिलाफ राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Bhasha

‘ओपन-बुक’ परीक्षा में परीक्षार्थियों को सवालों के जवाब देते समय अपने नोट्स, पाठ्य पुस्तकों और अन्य स्वीकृत सामग्री की मदद लेने की अनुमति होती है। छात्र अपने घरों में बैठकर वेब पोर्टल से अपने-अपने पाठ्यक्रम के प्रश्न पत्र डाउनलोड करेंगे और दो घंटे के भीतर उत्तर-पुस्तिका जमा करेंगे।

गोवा में कोविड-19 का एक नया मामला, कुल मामले 16 हुए

Bhasha

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ट्रूनेट (त्वरित) जांच में महिला के नमूने संक्रमित पाए गए। पुन: पुष्टि के लिए नमूनों को सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर में राजमार्ग पर भूस्खलन वाली जगह से मिला शव, 2 की मौत

Bhasha

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार शाम जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद बचावकर्ताओं को एक शव और मिला है जिसके कारण इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या दो हो गई है. व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान रातभर से चल रहा है.

सरसों, मूंगफली, बिनौला सहित विभिन्न तेल कीमतों में सुधार

Bhasha

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि पिछले सप्ताहांत के मुकाबले सरसों में सुधार आया है लेकिन अगर इसके वायदा और हाजिर भाव को देखा जाये तो वह एक अप्रैल से लागू 4,425 रुपये क्विन्टल के भाव से काफी कम है। इसके अलावा इन किसानों को कंडीशन, मंडी शुल्क, वारदाना व अन्य खर्चे का बोझ अलग से वहन करना होता है। वास्तव में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से लगभग 700 रुपये कम कीमत ही मिल पाती है। इससे किसान हतोत्साहित हैं।

प्रार्थना सभा में शामिल व्यक्ति कोरोना संक्रमित, चर्च के सदस्यों के भी संक्रमित होने का अंदेशा

Bhasha

बयान में कहा गया, “जल्दबाजी में संस्थानों को दोबारा खोले जाने की प्रक्रिया काफी नुकसानदेह हो सकती है और इस कारण से हमें अधिक प्रतिबंधात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।”

पार्मा के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए, पृथक रखा गया

Bhasha

क्लब ने बताया कि दो खिलाड़ियों को छोड़कर सारे नतीजे नेगेटिव आए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों में इस बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे।

मणिपुर में चार लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

Bhasha

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नए मरीजों में से दो मुंबई से लौटे, एक चेन्नई से और एक कोलकाता से लौटा था।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि झारखंड सरकार से ट्रेन चलाने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला: रघुवर दास

Bhasha

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि तमिलनाडु, मुंबई समेत देश के अन्य स्थानों पर पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के कई आदिवासी कामगार फंसे हुए हैं. झारखंड सरकार से न तो मुंबई और न ही तमिलनाडु के लिए ट्रेन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मिला है. जैसे ही प्रस्ताव मिलेगा रेल मंत्रालय उसे मंजूरी देगा.

कोविड-19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 2,470 पर पहुंची, अब तक 100 मरीजों की मौत

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ISIS के चार आतंकवादी ढेर: आतंकवाद निरोधी विभाग

Bhasha

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आईएसआईएस के चार आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आतंकवादियों को आईएसआईएस के शीर्ष नेतृत्व ने बहावलपुर में अल्पसंख्यक शिया समुदाय के धर्मस्थलों पर हमले करने को कहा था जिससे देश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काई जा सके.

चीन में और स्कूलों को खोला गया, विमान संचालन शुरू

Bhasha

शंघाई में छात्र वायरस की जांच कराने और स्कूलों में सामाजिक दूरी बरतने के बजाय ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का विकल्प अपना रहे हैं।

Categories