कर्नाटक ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दी, अनेक पाबंदिया हटाईं

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि निजी बसों को भी परिचालन की अनुमति दी गई है।

जमात

बेंगलुरु,18 मई कर्नाटक सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन के नियमों में और ढील देते हुए रेड जोन और निषिद्ध जोन को छोड़ कर राज्य के सभी चार परिवहन निगमों को बस सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि निजी बसों को भी परिचालन की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि बसों में केवल 30यात्रियों को ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी और मास्क लगाना तथा सामाजिक दूरी का पालन करना सबके लिए जरूरी होगा। बस का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतर-राज्यीय परिवहन को मंजूरी नहीं दी जाएगी केवल आपात स्थितियों में ही इसकी अनुमति होगी।

इसी प्रकार से ऑटो और टैक्सियों को भी चलाने की अनुमति दी गई है लेकिन उसमें चालक को मिला कर केवल तीन ही लोग यात्रा कर सकेंगे। बड़ी कैब में चालक सहित चार लोग यात्रा कर सकते हैं।

रेलगाड़ियों को 31 मई तक केवल राज्य में चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सैलून खोलने की इजाजत दी गई है। पार्क सुबह सात बजे से नौ बजे तक और शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल को छोड़ कर शेष सभी दुकानें खोली जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रात का कर्फ्यू शाम सात से सुबह सात बजे तक जारी रहेगा और रविवार को पूरा लॉकडाउन रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त