जितेंद्र आव्हाड ने कहा: अति आत्मविश्वास की वजह से कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित

आव्हाड मुम्ब्रा-कौसा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके कुछ सुरक्षा कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने 13 अप्रैल को खुद को एहतियात के तौर पर पृथक कर लिया था। वह 19 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसके कुछ दिनों के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

जमात

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र के मंत्री एवं वरिष्ठ राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने सोमवार को कहा कि वह ‘अति आत्मविश्वास’ की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

आव्हाड मुम्ब्रा-कौसा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके कुछ सुरक्षा कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने 13 अप्रैल को खुद को एहतियात के तौर पर पृथक कर लिया था। वह 19 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसके कुछ दिनों के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

उन्होंने बताया कि वह पहले से ही उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी के शिकार हैं। उन्हें 10 मई को अस्पताल से छुट्टी मिली है।

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘ बहुत ही ज्यादा आत्मविश्वास की वजह से मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ। 23 अप्रैल से 26 अप्रैल की अवधि मेरे जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण था। मेरे परिवार को बता दिया गया था कि मेरे बचने की कम ही संभावना है। मैं अपनी जान के लिए काफी चिंतित था। हर क्षण मैंने जीवन और मौत के बारे में सोच कर गुजारा ।’’

उन्होंने कहा कि जब वह आईसीयू में थे तो उन्होंने एक नोट भी लिखकर कह दिया था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो संपत्ति उनकी बेटी को दे दी जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बीमारी ने मुझे यह महसूस कराया कि मैं अपने स्वास्थ्य और जीवनशैली को लेकर बहुत लापरवाह हूं। मैं राजनीति से बाहर अपना जीवन भूल गया था। मुझे अब यह एहसास हुआ कि मुझे अधिक अनुशासित होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान