एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने किया विवादित ट्वीट, भाजपा ने राष्ट्रीय महिला आयोग से की कार्रवाई की मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री द्वारा बुधवार को भाजपा नीत केन्द्र सरकार को घेरने के लिए किये गये एक विवादास्पद ट्वीट पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई और भाजपा ने इस ट्वीट को 'नारी द्वेषी' बताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग से जीतू पटवारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,890 नये मामले सामने आये, कुल मामले 1,42,900 हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,890 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,42,900 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।
देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में एक दिन में सर्वाधिक 15,413 नए मामले, मुंबई से आगे निकली दिल्ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया की एक बड़ी आबादी को संक्रमित कर चुके कोविड-19 के भारत में बुधवार को, अब तक के एक दिन में सर्वाधिक 15,413 मामले सामने आए। वहीं, पश्चिम बंगाल में इस महामारी को और अधिक फैलने से रोकने की कोशिश के तहत लॉकडाउन की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई।
देश की खबरें | चीन ने लद्दाख और एलएसी के पास अन्य क्षेत्रों में संघर्ष बिन्दुओं पर सैन्य उपस्थिति बढ़ाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए भारत के साथ सैन्य और कूटनीतिक वार्ता करने के साथ-साथ पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग सो, गलवान घाटी और अन्य संघर्ष बिन्दुओं पर अपनी सैन्य उपस्थिति भी बढ़ा रहा है। इन घटनाक्रमों की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह सूचना दी।
जरुरी जानकारी | थोक दवा, चिकित्सा उपकरण पार्क का विकास, आयात पर भारत की निर्भरता कम करेगा : गौड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्र ने बुधवार को कहा कि बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइस पार्क (थोक दवा एवं चिकित्सा उपकरण पार्क) परियोजनाओं के विकास किये जाने से भारत की आयात पर निर्भरता कम करने और देश को एक प्रमुख दवा निर्यातक देश बनाने में मदद मिलेगी।
देश की खबरें | बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश, असफल होने पर जलाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र में इस महीने की 22 तारीख को दो युवकों ने एक बालिका को जलाकर मारने की कोशिश की थी। बालिका को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने कोविड-19 योजना में बदलाव किया, छह जुलाई तक प्रत्येक घर की जांच होगी पूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने अपनी कोविड-19 योजना में काफी बदलाव किए हैं, जिनमें छह जुलाई तक घर-घर जाकर सभी की जांच पूरी करना, ज्यादा घनी आबादी वाले क्षेत्र के संक्रमित व्यक्ति को देखभाल केन्द्र में भर्ती कराना, निषिद्ध क्षेत्रों में सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से लोगों की आवाजाही पर नजर रखना आदि शामिल है।
जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2018- 19 की आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा 31 जुलाई, पैन-आधार जोड़ने की मार्च 2021 तक बढ़ी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने वित्त वर्ष 2018- 19 के लिये मूल अथवा संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बुधवार को एक महीने और बढ़ाकर आगामी 31 जुलाई और आधार संख्या को पैन के साथ जोड़ने की समयसीमा भी बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दी।
देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2623 हुई, पांच मौतें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड पांच लोग की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं राज्य में कोविड-19 के 88 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बुधवार तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2623 हो गयी है।
देश की खबरें | उत्तराखंड सरकार कोरोना दवाई को लेकर पतंजलि आयुर्वेद को नोटिस जारी करेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड सरकार योग गुरु रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद को कोविड-19 के इलाज के लिए दवा शुरू करने को लेकर नोटिस जारी कर रही है जबकि उसने केवल खांसी और बुखार के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाई के लिए लाइसेंस की खातिर आवेदन किया था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | रेल परियेाजनाओं में प्रवासियों के लिए आठ लाख मानव दिवस सृजित किया जाएगा:रेलवे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने बुधवार को कहा कि वह 31 अक्टूबर तक अगले 125 दिनों के दौरान 1,800 करोड़ रूपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये आठ लाख मानव दिवस सृजित करेगा।
देश की खबरें | नीतीश ने जयनगर, नरुवार तटबंध का निरीक्षण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मधुबनी जिला अंतर्गत जयनगर तटबंध, कमला वियर प्वाइंट एवं नरुवार तटबंध का निरीक्षण किया।
देश की खबरें | तिरूमाला के भगवान वेंकेटेश्वर के मंदिर में दो सप्ताह में 7.5करोड़ रूपये की आमद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्यारह जून को फिर खुलने के बाद यहां तिरूमाला पहाड़ी पर भगवान वेंकेटेश्वर के मंदिर में पिछले दो सप्ताह में 7.5करोड़ रूपये भक्तों ने चढाये।
जरुरी जानकारी | जीआईसी री को चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ करीब दोगुना होकर 1,197 करोड़ रुपये रहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की पुनर्बीमा कंपनी जीआईसी री का शुद्ध लाभ मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में करीब दोगुना होकर 1,197.4 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से निवेश आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
देश की खबरें | मेरठ में कोविड-19 से दो लोगों की मौत, 18 नए मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ में बुधवार को कोविड-19 के संक्रमण से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई।
देश की खबरें | सवाल पूछने पर विपक्ष राष्ट्र विरोधी हो जाता है तो क्या 2004-14 के दौरान भाजपा भी यही थी: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए बुधवार को सवाल किया कि अगर अब सवाल पूछने पर विपक्ष राष्ट्र विरोधी है तो क्या 2004 से 2014 के दौरान भाजपा राष्ट्र विरोधी थी।
जरुरी जानकारी | सरकार ने 15,000 करोड़ रुपये के पशुपालन इंफ्रा डेवलपमेंट फंड को मंजूरी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बुधवार को ब्याज सब्सिडी योजना के साथ 15,000 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा विकास कोष की घोषणा की। इसका उद्देश्य डेयरी, मांस प्रसंस्करण और पशु चारा संयंत्रों में निजी कारोबारियों और एमएसएमई के निवेश को प्रोत्साहित करना है। इस पहल के कारण 35 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है।
देश की खबरें | रेलवे रेल परियेाजनाओं में प्रवासियों के लिए आठ लाख मानवदिवस सृजित करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने बुधवार को कहा कि वह 31 अक्टूबर तक अगले 125 दिनों के दौरान 1800 करोड़ रूपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य के लिए रोजगार के अवसर के आठ लाख मानवदिवस सृजित करेगा।
देश की खबरें | अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला: ईडी ने गुप्ता के परिसरों की तलाशी ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेंस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धन शोधन मामले में रियल एस्टेट कंपनी एम्मार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता और कुछ अन्य के परिसरों की बुधवार को तलाशी ली।
देश की खबरें | भारत में युद्धोन्माद नहीं, आत्म सम्मान के साथ शांति चाहते हैं: राम माधव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर चल रहा गतिरोध इसलिए है क्योंकि भारत अपनी सीमाओं के ‘‘स्वामित्व’’ को लेकर अडिग है।