देश की खबरें | उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2623 हुई, पांच मौतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड पांच लोग की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं राज्य में कोविड-19 के 88 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बुधवार तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2623 हो गयी है।

देहरादून, 24 जून उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड पांच लोग की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है वहीं राज्य में कोविड-19 के 88 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बुधवार तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2623 हो गयी है।

प्रदेश के सवास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोग की मौत देहरादून में जबकि दो की टिहरी जिले में हुई है। प्रदेश में अब तक संक्रमण से 35 लोग की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के भारत में पिछले 24 घंटों में 15,968 नए मरीज पाए गए, 465 की मौत: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार, 33 वर्षीय पुरूष मरीज को मृत अवस्था में एम्स ऋषिकेश लाया गया जहां पोस्टमार्टम से पहले लिए गये नमूने में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सड़क दुर्घटना में मौके पर ही दम तोड़ चुके 17 वर्षीय किशोर और 42 वर्षीय व्यक्ति के एम्स ऋषिकेश में पोस्टमार्टम से पहले लिए गये नमूनों में उनके भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उसमें बताया गया है कि 35 वर्षीय महिला मरीज ने टिहरी जिला चिकित्सालय, बौराडी में दम तोड़ा। वह हाल ही में दिल्ली से आयी थी। कुछ दिन पहले दिल्ली से यात्रा कर वापस आए 75 वर्षीय पुरूष मरीज ने देवप्रयाग क्षेत्र में अपने घर पर दम तोड़ा। उनकी मौत के बाद की गयी जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एमडी/एमएस की परीक्षाओं को दिसंबर तक स्थगित करने की मांग की.

इसके अलावा, बुधवार को आए 88 नए मामलों में से सर्वाधिक 39 देहरादून से, नौ पौडी, 17 टिहरी, 26 उधमसिंह नगर और छह हरिद्वार से हैं।

प्रदेश में 1721 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड