देश की खबरें | अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला: ईडी ने गुप्ता के परिसरों की तलाशी ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेंस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धन शोधन मामले में रियल एस्टेट कंपनी एम्मार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता और कुछ अन्य के परिसरों की बुधवार को तलाशी ली।

नयी दिल्ली, 24 जून प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेंस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धन शोधन मामले में रियल एस्टेट कंपनी एम्मार एमजीएफ के पूर्व प्रबंध निदेशक श्रवण गुप्ता और कुछ अन्य के परिसरों की बुधवार को तलाशी ली।

अधिकारियों ने आज बताया कि दिल्ली और गुड़गांव सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ और जगहों पर नौ परिसरों में छापेमारी हो रही है।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई- कलैक्ट्रेट सिस्टम का लॉन्च किया: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इस तलाशी अभियान का लक्ष्य 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाना है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बड़ा बयान, कहा- भारत 2025 से पहले टीबी के खिलाफ लड़ाई जीत सकता है.

ईडी ने इस मामले के कथित बिचौलिया गुइदो हाशके के साथ संबंधों की पुष्टि करने के लिए 2016 में गुप्ता से पूछताछ की थी। हाशके सितंबर से दिसंबर 2009 तक रियल एस्टेट कंपनी में स्वतंत्र निदेशक था।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी द्वारा कुछ खुलासे किए जाने और एजेंसी को कुछ नए साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है।

एम्मार इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘एम्मार और एमजीएफ के रास्ते कुछ साल पहले ही अलग हो गए थे और श्रवण गुप्ता की एम्मार इंडिया में कोई भूमिका नहीं है और ना ही अब वह बोर्ड के सदस्य हैं।’’

उन्होंने कहा कि एम्मार इंडिया ‘‘प्रत्यक्ष रूप से दुबई स्थित अपनी मौलिक कंपनी एम्मार प्रॉपर्टीज पीजेएससी के तहत आता है और वह पूरी तरह से देश के कानूनों का पालन करता है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि जिम्मेदार कॉरपोरेट होने के नाते एम्मार इंडिया किसी भी सरकारी एजेंसी के साथ सहयोगी करेगी।

ईडी ने इटली की कंपनी फिनमैकेनिका की ब्रिटिश अनुषंगी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों के सौदे में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया है। यह सौदा 2014 में रद्द हो गया था।

एजेंसी ने कथित रूप से स्विस बैंक में खाता रखने और उसकी सूचना नहीं देने के आरोप में 2018 में गुप्ता की 10.28 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\