एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | अर्थव्यवस्था, मांग बढ़ाने के लिए सरकार ने 73,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 73,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वेतन का अग्रिम भुगतान और अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के एवज में नकद वाउचर देना शामिल है। इसका मकसद कोरोना वायरस संकट से प्रभावित अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए त्यौहारी मौसम में निवेश और मांग को बढ़ावा देना है।
देश की खबरें | शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए संकल्पबद्ध है कांग्रेस सरकार: गहलोत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की भावना और जन अधिकार कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप काम करते हुए संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी शासन के लिए संकल्पबद्ध है।
जरुरी जानकारी | अनिल अंबानी की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मांगी केंद्र, एसबीआई की राय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने आरकॉम के पूर्व चेयरमैन अनिल अंबानी की एक याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय स्टेट बैंक से सोमवार को जवाब मांगा जिसमें उन्होंने उनकी दो कंपनियों के खिलाफ 1,200 करोड़ रुपये ऋण की वसूली के लिए चल रही दिवाला प्रक्रिया में चीन के कुछ लेनदार बैंकों को भी शमिल करने का अनुरोध किया है।
देश की खबरें | स्वतंत्र प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए हो रहा है कानून का दुरुपयोग: लोकुर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी लोकुर ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्र प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है।
देश की खबरें | मप्र : किशोरी से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रीवा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना इलाके के एक गांव में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसके निजी अंग पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।
देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से नौ और मरीजों की मौत, 732 नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान नौ और व्यक्तियों की मौत गई, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में महामारी से जान गवांने वालों की संख्या 955 तक पहुंच गयी।
देश की खबरें | दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र कंपनियों के साथ परामर्श से अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। केजरीवाल ने कहा कि कंपनियों को इस कवायद में ‘‘उपभोक्ता’’ माना जाएगा।
जरुरी जानकारी | फल, सब्जी महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 7.34 प्रतिशत हुई, आठ महीने का उच्च स्तर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फल, सब्जी जैसे खाने के सामान महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर महीने में बढ़कर 7.34 प्रतिशत पहुंच गयी जो आठ महीने का उच्चतम स्तर है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक के लिये आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये कर्ज की नीतिगत दर में कटौती करने का रास्ता और मुश्किल होगा।
देश की खबरें | देवेगौड़ा ने जनता दल (सेक्युलर) की केरल इकाई को भंग किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने सोमवार को पार्टी की केरल इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।
देश की खबरें | कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए भाजपा जारी करेगी 'ब्लैक पेपर'
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए 'ब्लैक पेपर' जारी करेगी।
देश की खबरें | बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदला: आईएमडी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया और इसके मंगलवार तड़के उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों नरसापुर और विशाखापत्तनम से गुजरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापूजा के मौके पर करेंगे बंगाल के लोगों को संबोधित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के आखिर में होने वाली दुर्गा पूर्जा के मौके पर पश्चिम बंगाल के लोगों को संबोधित करेंगे।
देश की खबरें | नये पुल सुदूर क्षेत्रों में कनेक्टिविटी के लिए हैं अहम : उपराज्यपाल सिन्हा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में दस अहम पुलों का निर्माण किये जाने पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीमा सड़क संगठन को धन्यवाद दिया।
देश की खबरें | सभी सरकारी स्कूलों में हाईटेक कक्षाओं वाला देश का पहला राज्य बना केरल: मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल देश का पहला राज्य है जिसके सभी सरकारी स्कूलों में हाई टेक कक्षाएं हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को दी और इसे ‘‘गौरवपूर्ण उपलब्धि’’ बताया।
देश की खबरें | मुख्यमंत्री बघेल ने यौन अपराधों की सुनवाई के लिए हर जिले में फास्ट ट्रैक अदालत बनाने का अनुरोध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पीआर रामचंद्र मेनन को पत्र लिखकर यौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की जल्द सुनवाई के लिए सभी जिलों में फास्ट ट्रैक अदालतें अधिसूचित करने का अनुरोध किया है।
खेल की खबरें | पसलियों में चोट के कारण इशांत आईपीएल से बाहर, विकल्प की मांग कर सकती है टीम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पसलियों में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | टीवी समाचार को नियमित करने के लिए नियामक संस्था क्यों नहीं है : उच्च न्यायालय ने पूछा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र सरकार से पूछा कि टेलीविजन समाचार चैनल के माध्यम से प्रसारित सामग्री को विनियमित करने के लिए कोई वैधानिक संस्था क्यों नहीं होनी चाहिए। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के उन्मादी मीडिया कवरेज के परिप्रेक्ष्य में अदालत की यह टिप्पणी आई है।
देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 15 और की मौत, 2132 नये मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से सोमवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से इस महमारी से मरने वालों की कुल संख्या 1665 तक पहुंच गई है।
जरुरी जानकारी | बिजली मंत्रालय मुंबई में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारणों का पता लगाने के लिये केंद्रीय दल भेजेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा कि मुंबई में अचानक से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारणों का अध्ययन करने के लिये केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अधिकारियों का दल वहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दल ऐसी स्थिति के समाधान तलाशने में राज्य सरकार की मदद करेगा।
जरुरी जानकारी | सीएआई ने वर्ष 2019-20 में कपास उत्पादन अनुमान को बढ़ाकर 360 लाख गांठ किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने अपने सितंबर के अनुमान में कपास उत्पादन की मात्रा 5.50 लाख गांठ बढ़ाकर 2019-20 यत्र के लिए 360 लाख गांठ कर दिया है। मध्य क्षेत्र में अधिक उत्पादन की संभावनाओं पर अनुमान संशोाधित किया गया है।