देश की खबरें | दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र कंपनियों के साथ परामर्श से अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। केजरीवाल ने कहा कि कंपनियों को इस कवायद में ‘‘उपभोक्ता’’ माना जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र कंपनियों के साथ परामर्श से अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। केजरीवाल ने कहा कि कंपनियों को इस कवायद में ‘‘उपभोक्ता’’ माना जाएगा।

केजरीवाल ने यह टिप्पणी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति और बोर्ड सदस्यों के साथ मुलाकात के बाद की।

यह भी पढ़े | Jhansi Shocker: कॉलेज कैम्पस के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म, रेप के वक्त चल रहा था PCS एग्जाम.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय दिल्ली विधानसभा के एक अधिनियम के माध्यम से स्थापित किया गया है। मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्न्ता हो रही है कि विश्वविद्यालय ने आज कार्य करना शुरू कर दिया है। इस विश्वविद्यालय की पहली बोर्ड बैठक आज आयोजित की गई।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘छात्रों को विश्वविद्यालय में कौशल और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वे संस्थान से पास होते ही आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकें या व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करके व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली में COVID-19 के 1,849 नए केस, 40 मौतें: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरकार ने आईआईएम-अहमदाबाद में सेंटर फॉर इनोवेशन इनक्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) की प्रमुख डा. निहारिका वोहरा को कुलपति नियुक्त किया है।

बोर्ड के सदस्यों में प्रमथ राज सिन्हा, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के संस्थापक डीन एवं अशोक विश्वविद्यालय के संस्थापक, जेनपैक्ट संस्थापक प्रमोद भसीन, नौकरी डॉट कॉम संस्थापक संजीव बिखचंदानी, उद्यमी श्रीकांत शास्त्री और आईपी यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति के के अग्रवाल शामिल हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमने विश्वविद्यालय के कुलपति और उसके बोर्ड के सदस्य नियुक्त कर दिये हैं। मैंने सभी बोर्ड सदस्यों से बात की और उन्हें बताया कि इस विश्वविद्यालय का एकमात्र उद्देश्य और विचारधारा इस विश्वविद्यालय से पास होने वाले प्रत्येक छात्र के लिए रोजगार सुनिश्चित करना, या उन्हें व्यापार करने में दक्ष बनाना होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले शैक्षणिक सत्र के अगले साल कंपनियों के साथ निकट परामर्श से शुरू होने की उम्मीद है, जिन्हें इस कवायद में ग्राहक माना जाएगा ताकि पाठ्यक्रम उद्योग की मांग के अनुरूप हों।’’

शिक्षा प्रभार संभालने वाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय का गुणवत्ता और मात्रा पर ध्यान केंद्रित होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\