देश की खबरें | कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए भाजपा जारी करेगी 'ब्लैक पेपर'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए 'ब्लैक पेपर' जारी करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 12 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए 'ब्लैक पेपर' जारी करेगी।

पार्टी इसके जरिए राज्य में कथित तौर पर बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं, ठप पड़े विकास कार्य सहित विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठायेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Jhansi Shocker: कॉलेज कैम्पस के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म, रेप के वक्त चल रहा था PCS एग्जाम.

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए पार्टी 'ब्लैक पेपर' जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव को लेकर श्वेत-पत्र जारी करने जा रही है, जो बड़ा हास्यास्पद है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में COVID-19 के 3,583 नए केस, 60 मौतें: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सपोटरा पुजारी मामले में भाजपा पर विद्वेष की राजनीति करने के आरोप पर पूनियां ने कहा कि भाजपा जब देश की बात करती है तो कांग्रेस उसे साम्प्रदायिकता कहती है, लेकिन हकीकत यह है कि जातिवाद और साम्प्रदायिकता की राजनीति कांग्रेस शुरूआत से करती आ रही है और अभी भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार है और जयपुर, जोधपुर व कोटा के सभी छह नगर निगमों में वह जीत दर्ज करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट