देश की खबरें | मप्र : किशोरी से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रीवा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना इलाके के एक गांव में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसके निजी अंग पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रीवा (मध्यप्रदेश), 12 अक्टूबर रीवा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना इलाके के एक गांव में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसके निजी अंग पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आठ अक्टूबर को उस वक्त हुई, जब पीड़िता किसी की जन्मदिन पार्टी से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान, अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया और बाद में चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े | Rahul Rajput Murder Case: ‘आप’ की मांग, उस वक्त चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई.

रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आठ अक्टूबर को किशोरी जन्मदिन पार्टी में गई थी और लौटते वक्त अंकित रावत (22) एवं वंशपति रावत (27) ने उसका अपहरण कर लिया और बाद में अंकित ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि वंशपति ने उसकी मदद की।

उन्होंने कहा कि इस मामले में भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) सहित अन्य संबंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े | लखनऊ में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 19 अक्टूबर से खुलेंगे सभी स्कूल, दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर होगी कार्यवाही: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पीड़िता के परिजन उसे उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन वहां बेहतर इलाज नहीं होने से उसे वहां से रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां रविवार रात से उसका इलाज जारी है।

उन्होंने कहा कि परिजनों के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित लड़की के निजी अंग पर चाकू से हमला भी किया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सिंह ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच करायी गई है और रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\