देश की खबरें | देवेगौड़ा ने जनता दल (सेक्युलर) की केरल इकाई को भंग किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने सोमवार को पार्टी की केरल इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 12 अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने सोमवार को पार्टी की केरल इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

पार्टी के राज्य अध्यक्ष सी के नानू पर पार्टी को अस्थिर किये जाने संबंधी आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े | Jhansi Shocker: कॉलेज कैम्पस के अंदर नाबालिग से दुष्कर्म, रेप के वक्त चल रहा था PCS एग्जाम.

पार्टी संरक्षक ने मैथ्यू टी थॉमस को नानू की जगह पार्टी की तदर्थ समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया, जो केरल में वडकारा निर्वाचन क्षेत्र से जद (एस) के विधायक हैं।

देवेगौड़ा ने अपने आदेश में कहा, ‘‘मैंने तत्काल प्रभाव से केरल प्रदेश जनता दल (सेक्युलर) को भंग कर दिया है। मैंने श्री मैथ्यू टी थॉमस को केरल प्रदेश जनता दल (सेक्युलर) की तदर्थ समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में COVID-19 के 3,583 नए केस, 60 मौतें: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बी एम फारुख के निर्देश के अनुसार नानू द्वारा कदम नहीं उठाने जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

आदेश के अनुसार फारूख ने 24 सितम्बर को कुछ निर्देशों के साथ नानू को एक नोटिस दिया था।

देवेगौड़ा ने कहा कि नानू ने न तो इनका पालन किया और न ही कोई जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘नानू ने केरल की राज्य इकाई को मजबूत बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाये बल्कि उन्होंने पार्टी को अस्थिर करने के लिए काम किया और कोर समिति से कोई चर्चा नहीं की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\