एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | सरकार कृषि कानूनों में संशोधन को तैयार; कृषि की कीमत पर राजनीति कर रहा है विपक्ष : तोमर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि सरकार आंदोलनकारी किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीन नए कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कृषि-अर्थव्यवस्था की कीमत पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने और किसानों के हित को नुकसान पहुंचाने के लिए विपक्षी दलों पर हमला किया।
विदेश की खबरें | यूरोप में वायरस के अन्य स्वरूप से तेजी से फैल रहा है संक्रमण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों को संदेह था कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का अत्यंत घातक स्वरूप 40 हजार की घनी आबादी वाले इस शहर में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अब अनुवांशिकी विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
देश की खबरें | राहुल गांधी ने अमेठी की जनता का अपमान किया है : स्मृति ईरानी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने केरल जाकर यहां की गरीब जनता का अपमान किया।
देश की खबरें | भाजपा सांसद नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद नारायण राणे ने शनिवार को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। उन्होंने शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कथित तौर पर "विफल" रहने और कोविड-19 संकट से गलत तरीके से निपटने का आरोप लगाया।
देश की खबरें | माटेओ पेलिकोन कुश्ती : विनेश फाइनल में, सरिता को रजत , कुलदीप को कांस्य
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने रोम में चल रही माटेओ पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरिज के 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पहुंच कर लगातार दूसरे टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के करिब पहुंच गयी है जबकि सरिता मोर ने यहां रजत पदक जीता और कुलदीप मलिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
देश की खबरें | लाल रक्त कोशिकाओं पर मदिरा के प्रभाव की पहचान के लिये वैज्ञानिकों ने बनाया उपकरण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने लंबे समय तक मदिरा के उपयोग से लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) पर पड़ने वाले प्रभाव की पहचान का उनके आकार के ‘हाई रिजोलूशन’ माप से पता लगाने के लिये एक उपकरण विकसित किया है। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।
देश की खबरें | स्थानीय निकाय चुनाव में 61 साल में पहली बार भाजपा ने 90 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की: रुपाणी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में हाल ही में हुए निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी, अब राज्य के 90 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है।
देश की खबरें | आगामी चुनावों में भाजपा की हार से खुलेगा किसानों की जीत का रास्ता: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के 100 दिन पूरा होने की पृष्ठभूमि में शनिवार को सरकार पर अन्नदाताओं के साथ ‘अत्याचार करने’ का आरोप लगाया और कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार सुनिश्चित होने से ही आंदोलनकारी किसानों की जीत का रास्ता खुलेगा।
जरुरी जानकारी | रिलायंस होम फाइनेंस ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 40 करोड़ रुपये के कर्ज के भुगतान में चूक की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) ने शनिवार को कहा कि उसने पंजाब एंड सिंध बैंक के 40 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण के भुगतान में चूक की है।
Sex Tape case: कर्नाटक यौन उत्पीड़न टेप मामले में BJP सरकार के 6 मंत्री पहुंचे कोर्ट, नेताओं ने बदनाम करने की बात कह खबर पर रोक लगाने की मांग की
Bhashaअपने विरूद्ध किसी भी ‘मानहानिकारक’ या ‘अपुष्ट’ चीजें प्रकाशित या प्रसारित करने से मीडिया को रोकने के लिए अदालत का रूख कर चुके कर्नाटक के कुछ मंत्रियों ने शनिवार को कहा कि उनके विरूद्ध ‘बड़ी राजनीतिक साजिश’ के खिलाफ यह एक एहतियाती उपाय है।
देश की खबरें | उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के लिए वित्त वर्ष 2021-22 का 57,400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पारित करने के बाद विधानसभा का सत्र शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।
देश की खबरें | संविधान का गहराई से अध्ययन करने की आवश्यकता: न्यायाधीश कौल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने शनिवार को कहा कि संविधान के मानकों का पालन करने के मकसद से इसका और गहराई से अध्ययन करने की आवश्यकता है ताकि संविधान निर्माताओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को हासिल किया जा सका।
जरुरी जानकारी | हिमाचल प्रदेश बजट: विधायकों को मिलेगा पूरा वेतन, पूरी विधायक निधि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को 2021-22 का बजट पेश करते हुए घोषणा की कि राज्य के विधायकों को पहली अप्रैल से फिस पूरा वेतन मिलने लगेगा तथा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमएलएलैड) निधि भी पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
देश की खबरें | कर्नाटक में आठ मार्च से तीन हजार केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू होगा: सुधाकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शनिवार को कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (पीएचसी) केन्द्रों, तालुक अस्पतालों और जिला अस्पतालों समेत लगभग तीन हजार केन्द्रों में आठ मार्च से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा और प्रत्येक दिन 1.5 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
देश की खबरें | दिल्ली के लिए नए शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जाएगी, केजरीवाल ने की घोषणा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली स्कूली शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) नामक एक नए शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जाएगी जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था होगी।
जरुरी जानकारी | झारखंड सरकार ने राज्य में एक लाख करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजनाओं में निवेश का आह्वान किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने राज्य को निवेश के लिये सबसे आकर्षक स्थलों में से एक के रूप में पेश करते हुए हुए शनिवार को उद्योग जगत से एक लाख करोड़ रुपये की निवेश क्षमता वाली प्रस्तावित परियोजनाओं में निवेश करने का आह्वान किया।
जरुरी जानकारी | त्यौहारों और शादी विवाह की मांग बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय शादी विवाह और त्यौहारों की मांग बढ़ने तथा पीछे से आपूर्ति का सिलसिला कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को खाद्य तेलों के भाव में सुधार का रुख रहा । सरसों तेल, सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुआ। सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल और दाना के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान : शाहबाज शरीफ के बेटी-दामाद भगोड़ा अपराधी घोषित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ की बेटी और और दामाद को भ्रष्टाचार के मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया।
देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 321 नए मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 321 नये मामले सामने आये जो मार्च में लगातार दूसरे दिन 300 से अधिक का रोजाना आंकड़ा हैं। कोरोना वायरस के मामलों में आकस्मिक वृद्धि के चलते संक्रमण दर 0.60 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आंकड़े जारी किये।
देश की खबरें | बंगाल चुनाव: भाजपा ने 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, नंदीग्राम से लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसके अनुसार शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे।