देश की खबरें | उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के लिए वित्त वर्ष 2021-22 का 57,400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पारित करने के बाद विधानसभा का सत्र शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

गैरसैंण, छह मार्च उत्तराखंड के लिए वित्त वर्ष 2021-22 का 57,400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पारित करने के बाद विधानसभा का सत्र शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा के एक मार्च से शुरू हुए छह दिवसीय बजट सत्र में विनियोग विधेयक सहित कुल आठ विधेयक पारित किए गए।

बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष द्वारा लाये गये कटौती प्रस्ताव को लेकर शनिवार को सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई।

कांग्रेस सदस्य अपने कटौती प्रस्ताव के समर्थन में आसन के समक्ष आ गए और कार्यवाही पूरी होने तक वहीं जमे रहे।

संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने बजटीय मांगें रखीं जिसे सदन में उपस्थित सदस्यों ने बहुमत से पारित कर दिया।

विधानसभा के 81.4 करोड़ रुपये सहित कुछ 30 अनुदान मांगे रखी गईं।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि छह दिनों की बैठक में सदन में 31 घंटे से ज्यादा कामकाज हुआ है।

उन्होंने बताया कि सत्र में कुल 630 सवाल किए गए जिनमें से 81 को खारिज कर दिया गया जबकि 138 का उत्तर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 1 विकेट से रौंदा, कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Fact Check: क्या टी20 मुंबई लीग 2026 फाइनल के दौरान अर्जुन तेंदुलकर और शिवम दुबे के बीच हुई थी लड़ाई? जानें वायरल दावे की सच्चाई

IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक जंग जारी, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड