जरुरी जानकारी | रिलायंस होम फाइनेंस ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 40 करोड़ रुपये के कर्ज के भुगतान में चूक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) ने शनिवार को कहा कि उसने पंजाब एंड सिंध बैंक के 40 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण के भुगतान में चूक की है।

नयी दिल्ली, छह मार्च रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) ने शनिवार को कहा कि उसने पंजाब एंड सिंध बैंक के 40 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण के भुगतान में चूक की है।

कंपनी ने कहा कि उसके पास पर्याप्त नकदी और नकदी समतुल्य होने के बाद भी यह चूक हुई है, क्योंकि अदालत के एक आदेश के चलते वह इनका उपयोग नहीं कर सकती है।

अनिल अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस कैपिटल की सहायक कंपनी ने 15 फरवरी, 2021 को ऋण के भुगतान में चूक की और। कंपनी 40 करोड़ रुपये का कर्ज और 15 लाख रुपये का ब्याज समय पर नहीं चुका सकी है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि उसने पंजाब एंड सिंध बैंक से 9.25 प्रतिशत की दर पर पांच साल की अवधि का 200 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उसने कहा कि उसके पास शुद्ध नकद 1,500 करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि दिल्ली उच्च न्यायालय के 20 नवंबर 2019 के एक आदेश के कारण वह इन संपत्तियों का उपयोग नहीं कर सकती है।

कंपनी के ऊपर विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों का 4,358.48 करोड़ रुपये बकाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\