जरुरी जानकारी | झारखंड सरकार ने राज्य में एक लाख करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजनाओं में निवेश का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने राज्य को निवेश के लिये सबसे आकर्षक स्थलों में से एक के रूप में पेश करते हुए हुए शनिवार को उद्योग जगत से एक लाख करोड़ रुपये की निवेश क्षमता वाली प्रस्तावित परियोजनाओं में निवेश करने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, छह मार्च झारखंड सरकार ने राज्य को निवेश के लिये सबसे आकर्षक स्थलों में से एक के रूप में पेश करते हुए हुए शनिवार को उद्योग जगत से एक लाख करोड़ रुपये की निवेश क्षमता वाली प्रस्तावित परियोजनाओं में निवेश करने का आह्वान किया।

झारखंड सरकार ने कहा कि वह कांच को हीरे के रूप में बेचने में विश्वास नहीं करती है। राज्य सरकार ने कहा कि वह राज्य में निवेश के लिये उद्योग जगत को आकर्षक प्रस्ताव देने के लिये तैयार है। सरकार ने कहा कि झारखंड के पास भारत की 40 प्रतिशत खनिज संपदा और 33 प्रतिशत जंगल हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में निवेश का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘अगर आप कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम डिजाइन व विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश करना चाहते हैं, तो झारखंड रोमांचक अवसरों का वादा करता है।’’

सोरेन यहां हितधारकों के परामर्श से झारखंड औद्योगिक निवेश एवं संवर्धन नीति तैयार करने के बारे में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

सोरेन ने कहा, ‘‘झारखंड में सभी क्षेत्रों में बड़ी संभावनाएं हैं, चाहे वह खानों और खनिजों, वनोपज, वस्त्र या सब्जियों में हो। पूरा देश टाटा को जानता है ... यह वह क्षेत्र है जहां उन्होंने अपनी पैठ बनायी। यह वह जगह है, जिसने एचईसी, इस्पात, कोयला, बिजली और उर्वरक और अन्य संयंत्रों जैसे विशाल प्रतिष्ठान देखे हैं। दुर्भाग्य से सीएम के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद पूरे देश को इस महामारी का सामना करना पड़ा। अब इसे आगे बढ़ाना इस सरकार का मिशन और विजन है।’’

खनिज संपन्न राज्य होने के अलावा, झारखंड टमाटर उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। इसी तरह राज्य मटर और फलियों के मामले में पांचवे, गोभी, भिंडी और फूलगोभी के मामले में छठे स्थान पर है। राज्य में 33 प्रतिशत वन आवरण के साथ 175 से अधिक लघु वन उपज हैं।

प्रस्तावित मसौदा नीति में निवेशकों के लिये सब्सिडी, छूट और जमीन की व्यवस्था की गयी है।

झारखंड के मुख्य सचिव ने इस मौके पर कहा कि राज्य में रेशम का उत्पादन 1,200 टन के करीब है और यह 1.8 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है। झारखंड टाटा जैसे प्रमुख ऑटोमोबाइल उद्योग दिग्गजों का राज्य है। जमशेदपुर और आदित्यपुर में 800 से अधिक ऑटो सहायक और वाहन कल पुर्जा इकाइयां हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\