एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | न्यायालय ने कोविड-19 स्थिति पर राष्ट्रीय योजना मांगी, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-भगवान भरोसे है देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के कोविड-19 की मौजूदा लहर से जूझने के बीच उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ऑक्सीजन की आपूर्ति तथा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं व महामारी के खिलाफ टीकाकरण के तरीके समेत अन्य मुद्दों पर “राष्ट्रीय योजना” चाहता है।
खेल की खबरें | पडीक्कल ने शानदार पारी खेली : कोहली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज करने के बाद देवदत्त पडीक्कल (नाबाद 101 रन) की शतकीय पारी की प्रशंसा की।
देश की खबरें | बिहार में पटना एम्स सहित छह प्रमुख अस्पतालों के 750 से अधिक चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में प्रदेश की राजधानी पटना स्थित एम्स सहित छह प्रमुख अस्पतालों के 750 से अधिक चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं ।
जरुरी जानकारी | कर, जीएसटी फाइलिंग समेत सभी अनुपालनों के लिये समयसीमा बढ़ाये सरकार: पीएचडी चैंबर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए कर और जीएसटी रिटर्न फाइल करने समेत सभी अनुपालनों के लिये समयसीमा बढ़ाने का आग्रह किया।
देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले, 306 मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
जरुरी जानकारी | उद्योग पुनरुद्धार की राह पर, विनिवेश सहित अन्य बजट प्रस्ताव पटरी पर : सीतारमण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि उद्योग पुनरुद्धार की राह पर है और कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बावजूद विनिवेश सहित कई अन्य बजट प्रस्ताव पटरी पर हैं।
देश की खबरें | दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तीन प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के अस्पतालों में लगातार तीसरे दिन ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने टैंकरों के सुगम आवागमन और शहर के अस्पतालों तक ऑक्सीजन की सुगम आपूर्ति की जिम्मेदारी बृहस्पतिवार को तीन वरिष्ठ नौकरशाहों को सौंपी। इसने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह उत्पादन स्थलों से यहां विभिन्न स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों तक सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराए।
जरुरी जानकारी | वित्त मंत्री ने इरडा से ‘कैशलेस’ दावों से इनकार करने वाली बीमा कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को इरडा के चेयरमैन एस सी खुंटिया से बीमा कंपनियों द्वारा ‘कैशलेस’ दावे खारिज किये जाने की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
खेल की खबरें | पडीक्कल के शतक और कोहली के अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 10 विकेट से जीता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने देवदत्त पडीक्कल (नाबाद 101 रन) के आकर्षक शतक और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी से गुरूवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में राजस्थान रॉयल्स को 21 गेंद रहते 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर इस सत्र में लगातार चौथी जीत दर्ज की।
देश की खबरें | भारत में एक दिन में सर्वाधिक मामले, ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने का केंद्र का राज्यों को निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,30,965 हो गई। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।
देश की खबरें | ममता बनर्जी ने सभी चुनावी सभाओं को रद्द किया, अब लोगों को ऑनलाइन संबोधित करेंगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में बाकी बचे चरणों के चुनाव प्रचार में वाहन रैलियों एवं पदयात्रा आदि पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को अपनी पूर्व-निर्धारित सभी चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया।
देश की खबरें | छह अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म, सात के पास पांच घंटे से भी कम का स्टॉक : सिसोदिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के छह अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गयी है जबकि सात अस्पतालों के पास पांच घंटे से भी कम का स्टॉक बचा हुआ है।
देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 59 मरीजों की मौत, 11489 नए मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 59 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1956 हो गई, वहीं 11489 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 365770 हो गयी ।
देश की खबरें | निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में रोड शो, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड बचाव नियमों के उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राज्य में तत्काल प्रभाव से पदयात्रा, रोड शो और वाहन रैलियों के आयोजन पर रोक लगा दी। साथ ही कहा कि किसी भी जनसभा में 500 से अधिक लोगों को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
जरुरी जानकारी | इंडिगो तात्कालिक रूप से कोलकाता-शिलांग मार्ग पर 23 अप्रैल से अस्थायी तौर पर उड़ान रोकेगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी विमानन कंपनी इंडिगो, शुक्रवार से लेकर आठ दिनों के लिए कोलकाता और शिलांग के बीच अस्थायी रूप से दैनिक उड़ानों को निलंबित करेगी।
विदेश की खबरें | चिनफिंग ने अमेरिका के पेरिस समझौते में लौटने का स्वागत किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को जलवायु परिवर्तन पर बहुपक्षीय समझौते में अमेरिका की वापसी का स्वागत किया और कहा कि विभिन्न देशों को कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने की अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए।
देश की खबरें | संक्रमण के चलते अगले तीन दिन उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी कार्यालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण की बेकाबू होती दूसरी लहर के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को सभी कार्यालयों को अगले तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय किया है।
देश की खबरें | 1993 विस्फोट मामले के आरोपी की हत्या : अदालत ने छोटा राजन, सहयोगी को बरी किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई की विशेष अदालत ने 1993 मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले के आरोपी हनिफ कड़ावाला की हत्या के मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और उसके सहयोगी को बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।
देश की खबरें | नड्डा ने गुजरात, राजस्थान के भाजपा सांसदों से कोविड-19 रोकथाम अभियान को लेकर चर्चा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बृहस्पतिवार को कोविड-19 के बढ़ते ताजा मामलों के मद्देनजर गुजरात एवं राजस्थान के भाजपा सांसदों के साथ चर्चा की और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय ने राज्यों से बैंककर्मियों को प्राथमकता के आधार पर टीका लगाने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण के एक मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण में बैंककर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाए।