एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | सीबीआई ने चंडीगढ़ पुलिस के सात जवानों के खिलाफ ‘अपहरण’ के आरोप में मामला दर्ज किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ पुलिस की अपराध शाखा के सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ 2022 में जिला न्यायालय परिसर से एक दंत चिकित्सक के कथित अपहरण के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | स्वास्थ्य पेशेवरों के आदान-प्रदान को मुख्य प्राथमिकताओं के रूप में चिह्नित किया भारत एवं फ्रांस ने
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान बुधवार को दोनों देशों द्वारा जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, भारत और फ्रांस ने 2025 में द्विपक्षीय सहयोग के लिए डिजिटल स्वास्थ्य, रोगाणुरोधी प्रतिरोध और स्वास्थ्य पेशेवरों के आदान-प्रदान को मुख्य प्राथमिकताओं के रूप में चिह्नित किया है।
देश की खबरें | 'बेतुकी' टिप्पणी के लिए न्यायालय को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को फटकार लगानी चाहिए: शर्मा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा यह निर्णय दिए जाने के कुछ दिन बाद कि किसी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना अपराध नहीं माना जा सकता, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय को उच्च न्यायालय की इस ‘‘बेतुकी और पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ टिप्पणी के लिए फटकार लगानी चाहिए।
देश की खबरें | ईडी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के परिवार की संपत्ति कुर्क की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत 60 लाख रुपये की बैंक जमा राशि अस्थायी रूप से कुर्क की है।
जरुरी जानकारी | अनचाही कॉल की सही संख्या न बताने पर दूरसंचार कंपनियों पर लगेगा भारी जुर्माना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को नए नियम जारी करने के साथ ग्राहकों को बार-बार परेशान करने वाली अनचाही कॉल एवं संदेशों पर लगाम लगाने की कार्रवाई तेज कर दी है।
देश की खबरें | भाजपा की आंतरिक कलह के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी : ‘आप’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर जारी आंतरिक खींचतान के कारण दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री की नियुक्ति में देरी हो रही है और राष्ट्रीय राजधानी का शासन प्रभावित हो रहा है।
खेल की खबरें | गिल का शतक, इंग्लैंड को 142 रन से रौंदकर भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के करियर के सातवें शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में बुधवार को यहां इंग्लैंड को 142 रन से रौंदकर 3-0 से सूपड़ा साफ किया और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी तैयारियों का पुख्ता नजारा पेश किया।
देश की खबरें | अवैध परिसर सील करने का मामला: दिल्ली उच्च न्यायालय ने एनडीएमसी, एमसीडी से जवाब मांगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मालिक या कब्जाधारक को पूर्व सूचना दिए बिना अनधिकृत परिसरों को सील करने को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से बुधवार को जवाब मांगा।
देश की खबरें | आरएसएस का केशवकुंज कार्यालय नए रूप में तैयार, आधुनिक तकनीक के साथ प्राचीन वास्तुकला का संगम
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झंडेवालान स्थित पुराने कार्यालय के पुन:निर्माण के बाद संगठन पुन: इस कार्यालय से कामकाज शुरू कर रहा है।
देश की खबरें | वैश्विक महासागर संधि जल्द से जल्द लागू होनी चाहिए: भारत, फ्रांस ने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और फ्रांस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र से बाहर के क्षेत्रों में समुद्री जैव विविधता के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए एक वैश्विक समझौते उच्च समुद्र संधि (वैश्विक महासागर संधि) को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।
जरुरी जानकारी | कर्नाटक सरकार का निवेश प्रस्ताव का 70 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य: मंत्री पाटिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में चल रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अब तक पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रदेश सरकार के बड़े और मध्यम उद्योग एम बी पाटिल ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इनमें से कम से कम 70 प्रतिशत प्रस्ताव साकार हों।
देश की खबरें | राजस्थान : मंत्री मीणा ने कारण बताओ नोटिस का जवाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के कारण बताओ नोटिस का जवाब भेज दिया है।
जरुरी जानकारी | केंद्र, मध्य प्रदेश में टमाटर उत्पादकों के भंडारण, परिवहन लागत की भरपाई करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने टमाटर की गिरती कीमतों को देखते हुए बुधवार को कहा कि वह सहकारी संस्था एनसीसीएफ के माध्यम से बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत मध्य प्रदेश में टमाटर के भंडारण और परिवहन लागत की भरपाई करेगा।
देश की खबरें | बरेली में ठेकेदार की हत्या के मामले में सात कुलियों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली में बस अड्डे पर कुली द्वारा पार्सल एजेंसी के दो ठेकेदार भाइयों पर हमला करके एक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने सात कुलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक आरोपी कुली को घटना के बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | रोजगार पैदा करने वाले कृषि क्षेत्र को मजबूत करें: किसान नेता डल्लेवाल ने केंद्र से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को दोहराते हुए बुधवार को केंद्र से कृषि क्षेत्र को मजबूत करने का आग्रह किया।
जरुरी जानकारी | गोवा की नई कृषि नीति में जैविक खेती, कृषि-पर्यटन पर जोर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने नई कृषि नीति जारी की है। इसके तहत राज्य में, जैविक खेती, शहरी कृषि और कृषि-पर्यटन को प्रोत्साहित करने और अधिक मूल्य वाली फसलों की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी प्रदान करने पर ध्यान दिया गया है।
जरुरी जानकारी | अयाना रिन्यूएबल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगी ओएनजीसी एनटीपीसी ग्रीन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओएनजीसी एनटीपीसी ग्रीन ने 19,500 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर अयाना रिन्यूएबल पावर में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बुधवार को एक समझौता किया।
जरुरी जानकारी | मांग निकलने, बिनौला सीड का दाम बढाने से अधिकतर तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहारी मांग निकलने तथा भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा बिनौला सीड का दाम बढ़ाने के बीच बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों में सुधार आया। इसके अलावा मलेशिया एक्सचेंज मजबूत होने से कच्चा पामतेल या सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम भी मजबूत हुए।
देश की खबरें | परिसीमन खंड: संसद में महिला आरक्षण संबंधी याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से मांगा जवाब
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को संविधान के अनुच्छेद 334 ए (1) की वैधता को चुनौती देने वाली उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है जिसमें संसद में महिलाओं के आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए परिसीमन को एक पूर्ववर्ती शर्त के रूप में निर्धारित किया गया है।
देश की खबरें | चुनाव डेटा प्रणाली पुख्ता है, कुछ गलत नहीं हो सकता: राजीव कुमार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि चुनाव डेटा प्रणाली पूरी तरह पुख्ता है जो सुनिश्चित करती है कि ‘‘कुछ भी गलत नहीं हो सकता।’’