देश की खबरें | चुनाव डेटा प्रणाली पुख्ता है, कुछ गलत नहीं हो सकता: राजीव कुमार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि चुनाव डेटा प्रणाली पूरी तरह पुख्ता है जो सुनिश्चित करती है कि ‘‘कुछ भी गलत नहीं हो सकता।’’
नयी दिल्ली, 12 फरवरी मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि चुनाव डेटा प्रणाली पूरी तरह पुख्ता है जो सुनिश्चित करती है कि ‘‘कुछ भी गलत नहीं हो सकता।’’
उनकी यह टिप्पणी यह ऐसे समय आई है जब विपक्ष की तरफ से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में डेटा में हेराफेरी के आरोपों लगाए गए हैं।
‘‘लोकसभा 2024 एटलस’’ के लोकार्पण कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि बूथ स्तर के अधिकारियों सहित लाखों अधिकारी डेटा फीड करते हैं....एक डिजाइन के तौर पर कुछ भी गलत नहीं हो सकता।’’
कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यह चुनाव आयोग को बहुत विश्वस्त करता है कि कुछ भी त्रुटि नहीं हो सकती।
उनका कहना था कि अगर कोई त्रुटि करता है तो यह प्रणाली उसे स्वीकारती नहीं है।
मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने के अलावा मतदान समाप्त होने के समय मतदान प्रतिशत में वृद्धि के संबंध में भी आरोप लगाए गए हैं।
एटलस-2024 चुनाव और चुनाव परिणामों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)