जरुरी जानकारी | केंद्र, मध्य प्रदेश में टमाटर उत्पादकों के भंडारण, परिवहन लागत की भरपाई करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने टमाटर की गिरती कीमतों को देखते हुए बुधवार को कहा कि वह सहकारी संस्था एनसीसीएफ के माध्यम से बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत मध्य प्रदेश में टमाटर के भंडारण और परिवहन लागत की भरपाई करेगा।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी केंद्र ने टमाटर की गिरती कीमतों को देखते हुए बुधवार को कहा कि वह सहकारी संस्था एनसीसीएफ के माध्यम से बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत मध्य प्रदेश में टमाटर के भंडारण और परिवहन लागत की भरपाई करेगा।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनसीसीएफ के माध्यम से राज्य में टमाटर के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना (एमआईएस) के परिवहन घटक के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘एनसीसीएफ जल्द ही मध्य प्रदेश से परिवहन संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।’’

इस योजना के तहत, जहां उत्पादक और उपभोक्ता राज्यों के बीच शीर्ष फसलों (टमाटर, प्याज और आलू) की कीमत में अंतर है, वहां उत्पादक राज्य से अन्य उपभोक्ता राज्यों में फसलों के भंडारण और परिवहन में होने वाली परिचालन लागत की भरपाई नेफेड और एनसीसीएफ जैसी केंद्रीय नोडल एजेंसियों को की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि यह कदम उत्पादक राज्यों के किसानों के हित में उठाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर