एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | रेणुकास्वामी हत्याकांड: अभिनेता दर्शन की जमानत के खिलाफ याचिका पर न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द करने संबंधी कर्नाटक सरकार की याचिका पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
देश की खबरें | न्यायालय का 1984 भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी याचिका पर विचार करने से इनकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि 1984 की भोपाल गैस त्रासदी में गंभीर रूप से घायल हुए कई लोगों को कम मुआवजा दिया गया, क्योंकि उन्हें अस्थायी विकलांग या मामूली रूप से घायल व्यक्ति के तौर पर "गलत तरीके से वर्गीकृत" किया गया था।
देश की खबरें | कर्नाटक में गड़बड़ी के 100 प्रतिशत सबूत, आयोग अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता: राहुल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के पास कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी करने देने के ‘‘100 प्रतिशत सबूत’’ हैं और यदि आयोग यह सोचता है कि वह इससे बच जाएगा, तो यह उसकी ग़लतफ़हमी है।
ताजा खबरें | राज्यसभा में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को दी गई विदायी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को उन छह सदस्यों को विदाई दी गई जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिनमें से एक उच्च सदन के लिए पहले ही पुनर्निर्वाचित हो चुके हैं।
देश की खबरें | अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से 3,500 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बृहस्पतिवार को 3,500 श्रद्धालुओं का नया जत्था दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ताजा खबरें | विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को छह सदस्यों को विदाई देने के तुरंत बाद विपक्षी सदस्यों ने उपसभापति हरिवंश द्वारा नियम 267 के तहत दिए गए 30 नोटिस अस्वीकार किए जाने के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते 12 बज कर तीस मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
देश की खबरें | न्यायाधीशों की नियुक्ति में केंद्र की देरी के मुद्दे पर न्यायालय दो हफ्ते बाद सुनवाई के लिए सहमत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को न्यायाधीशों की नियुक्ति के संबंध में कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए जाने के बाद केंद्र सरकार की ओर से की जा रही देरी पर सवाल उठाने वाली कई याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई।
देश की खबरें | कांग्रेस ने धनखड़ के लिए विदाई समारोह की मांग उठाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए विदाई समारोह आयोजित करने की मांग की है, हालांकि सरकार के स्तर पर इस मांग को लेकर कोई तवज्जो नहीं दी गई।
देश की खबरें | केरल: महिला पुलिस अधिकारी पर करीब 16 लाख रु के गबन के आरोप में मामला दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पुलिस की एक महिला अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मुवत्तुपुझा थाने की यातायात इकाई द्वारा 2018 से 2022 के बीच मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन के लिए वसूले गए जुर्माने में से 16 लाख रुपये से अधिक राशि के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | ठाणे में दो युवकों पर तलवार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में विवाद के बाद दो लोगों ने कथित तौर पर तलवारों से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | न्यायालय ने केएएल एयरवेज, मारन की क्षतिपूर्ति की मांग वाली याचिका खारिज की: स्पाइसजेट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय ने केएएल एयरवेज और कलानिधि मारन की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के हर्जाने एवं अन्य दावों की मांग की गई थी।
जलवायु परिवर्तन ‘अस्तित्व के लिए खतरा’, देश कानूनी तौर पर कार्रवाई के लिए बाध्य: आईसीजे
Bhashaअंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने जलवायु परिवर्तन पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर देते हुए एक ऐतिहासिक घोषणा में कहा है कि जलवायु परिवर्तन ‘‘अस्तित्व के लिए खतरा’’ है. आईसीजे ने कहा कि जलवायु संबंधी कदम उठाना राष्ट्रों का दायित्व है तथा ऐसा करने के लिए वे कानूनी रूप से बाध्य हैं.
देश की खबरें | मेघालय सरकार ने अवैध प्रवासियों के प्रवेश को रोकने के लिए उपायुक्तों को सतर्क रहने का निर्देश दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय सरकार ने पड़ोसी राज्य असम में सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियानों के बाद राज्य के सभी उपायुक्तों को सतर्क रहने और अवैध प्रवासियों की किसी भी संभावित आमद को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर में अज्ञात बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गोवा विस में खूंखार जानवरों के प्रजनन व पालन पर रोक संबंधी विधेयक पारित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा विधानसभा ने अदालतों के अधिकार क्षेत्र का निर्धारण करने के लिए दीवानी मुकदमों विशेष रूप से भूमि से संबंधित मुकदमों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और खूंखार घोषित किए गए जानवरों के प्रजनन और पालन पर रोक लगाने संबंधी विधेयक पारित किया है।
ताजा खबरें | उज्ज्वल निकम ने ली राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वकील एवं न्यायविद् उज्ज्वल निकम ने मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली।
देश की खबरें | बंगाल: तृणमूल कांग्रेस ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के आरोप में जिला इकाई के नेता को निष्कासित किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व बर्धमान इकाई के एक वरिष्ठ नेता को ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
देश की खबरें | संबलपुर के समीप महिमा गोसाईं एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं : रेलवे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शालीमार-संबलपुर महिमा गोसाईं एक्सप्रेस का एक डिब्बा बृहस्पतिवार को संबलपुर रेलवे स्टेशन के करीब पटरी से उतर गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
देश की खबरें | पंजाब पुलिस के पूर्व अधिकारी को फर्जी मुठभेड़ मामले में 10 साल के कठोर कारावास की सजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोहाली की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने 1993 में एक फर्जी मुठभेड़ में दो कांस्टेबल की मौत के मामले में पंजाब पुलिस के एक पूर्व अधिकारी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बेसकॉम के साथ बिजली आपूर्ति समझौते पर किए हस्ताक्षर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू एनर्जी की अनुषंगी कंपनी जेएसडब्ल्यू रिन्यू एनर्जी फोर्टी फाइव ने ग्रिड से जुड़ी 100 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए बेंगलुरू इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (बीईएसकॉम) के साथ बिजली खरीद समझौता किया है।