देश की खबरें | कोविड-19 उपचार की अनिश्चित्ता के बीच अमिताभ बच्चन ने अपने विचार साझा किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन ने भाग-दौड़ भरी जिंदगी के इन अकेले लम्हों पर अपनी कलम चलायी है और इस दौर में आए ख्यालों को अपने ब्लॉग के जरिए साझा किया है।
मुंबई, 21 जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन ने भाग-दौड़ भरी जिंदगी के इन अकेले लम्हों पर अपनी कलम चलायी है और इस दौर में आए ख्यालों को अपने ब्लॉग के जरिए साझा किया है।
अमिताभ ने ब्लॉग में कहा कि कोविड-19 इलाज ने उन्हें जीवन के हर पल को उसके आनंद के साथ देखने के लिए प्रेरित किया है।
कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 11 जुलाई को 77 वर्षीय अभिनेता और उनके 44 वर्षीय पुत्र अभिषेक बच्चन को नानावटी अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।
इसके बाद गत शुक्रवार को अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन को भी संक्रमण की पुष्टि होने के करीब सप्ताह भर बाद नानावटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने सोमवार को पृथक वार्ड के अकेलेपन और ''भटकते मन'' को लेकर भी अपने विचार साझा किए।
उन्होंने लिखा, '' यह मौन और अगले कदम की अनिश्चितता... यह जीवन की प्रकृति का एक आश्चर्य है... वह सब कुछ जो हमारे लिए हर पल लाता है, जीवन का हर एक दिन...।''
अमिताभ ने लिखा, '' गुजरे सामान्य दिनों की गतिविधियों में कभी तसल्ली से बैठने और जैसे विचार अभी हमारे मन में आते हैं, वैसे विचार करने की ओर झुकाव नहीं था.... लेकिन अब इन्हीं विचारों से इन खाली घंटों को भरकर समय गुजरता है।''
उन्होंने लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि जल्द ही यह समय खत्म हो जाएगा और वह अपने प्रियजन के साथ होंगे।
अमिताभ ने प्रार्थना करने वाले प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

