एजेंसी न्यूज

अमित शाह आज मिजोरम में 2,414 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मिजोरम दौरे पर जाएंगे, जहां वह 2,414 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अमित शाह आज मिजोरम में 2,414 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे
अमित शाह (Photo Credits PTI)

आइजोल, एक अप्रैल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को मिजोरम दौरे पर जाएंगे, जहां वह 2,414 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शाह जोखवासंग में असम राइफल्स के बटालियन मुख्यालय परिसर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करेंगे.

अधिकारियों के मुताबिक, गृह मंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 502ए के जोरिनपुई-लोंगमासु खंड के अलावा आइजोल बाईपास के दो खंडों (पैकेज 1 और पैकेज 2) और लालडेंगा केंद्र के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाह के दौरे के मद्देनजर पूरे मिजोरम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: ‘लोकतंत्र की हत्या’ के विरोध में कांग्रेस अप्रैल में विरोध-प्रदर्शन करेगी

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) लालबियाकथांगा खियांगटे ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि राज्य भर की सभी पुलिस इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया है और राजधानी आइजोल में सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).