कर्मचारी की पहचान आसिफ विलियम रहमान के तौर पर की गई है और संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई)ने उसे इस सप्ताह कंबोडिया में गिरफ्तार किया था। उसे गुआम में पहली बार अदालत में पेश किया जाना है।
रहमान के खिलाफ पिछले सप्ताह वर्जीनिया की अदालत में राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी सूचना को जानबूझकर प्रसारित करने के दो मामलों में आरोप तय किए गए। अमेरिकी कानून के तहत यह गंभीर आरोप हैं और उसे लंबे समय के लिए कारावास की सजा हो सकती है।
तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि रहमान ने मुकदमा लड़ने के लिए कोई वकील रखा है या नहीं और वह किस संघीय एजेंसी में काम करता था। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उसकी पहुंच शीर्ष स्तर की गुप्त जानकारी तक थी।
रहमान पर ये आरोप राष्ट्रीय भू-स्थानिक खुफिया एजेंसी और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से जुड़े दस्तावेज पिछले महीने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के एक चैनल पर प्रसारित किये जाने के आधार पर लगाए गए हैं। दस्तावेजों में उल्लेख किया गया है कि इजराइल एक अक्टूबर को ईरान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल से किये गए हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई करने के लिए अब भी सैन्य साजो-सामान तैनात कर रहा है।
इजराइल ने अक्टूबर के उत्तरार्ध में ईरान के कई ठिकानों पर जवाबी हमला किया था।
लीक किये दस्तावेज केवल ‘फाइव आइज़’ के बीच साझा किए जा सकते थे। ‘फाइव आइज’ अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का समूह है जो खुफिया जानकारी साझा करते हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने सबसे पहले रहमान की गिरफ्तारी की खबर प्रकाशित की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY