विदेश की खबरें | सीमा पार करने के बाद उत्तर कोरिया में हिरासत में लिया गया अमेरिकी एक सैनिक था : अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सैनिक ने कड़ी सुरक्षा वाली सीमा को कैसे और क्यों पार किया या सैनिक ड्यूटी पर था या नहीं, इसके बारे में तत्काल कोई विवरण नहीं था। सार्वजनिक घोषणा से पहले मामले पर चर्चा कर रहे अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर मंगलवार को यह बात बताई।

अमेरिकियों या दक्षिण कोरियाई लोगों के उत्तर कोरिया जाने के मामले दुर्लभ हैं, हालांकि 1950-53 के कोरियाई युद्ध की समाप्ति के बाद से 30,000 से अधिक उत्तर कोरियाई लोग राजनीतिक उत्पीड़न और आर्थिक कठिनाइयों से बचने के लिए दक्षिण कोरिया आए हैं।

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव के बीच यह घटना हुई है।

क्षेत्र की निगरानी कर रही अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र कमान ने मंगलवार को ट्वीट किया कि अमेरिकी नागरिक एक कोरियाई सीमावर्ती गांव पनमुनजोम के दौरे पर था और बिना किसी इजाजत के वह उत्तर कोरिया की सीमा में चला गया।

उसने कहा कि वह इस समय उत्तर कोरिया की हिरासत में है और संयुक्त राष्ट्र कमान इस घटना को सुलझाने के लिए अपने उत्तर कोरियाई समकक्षों के साथ काम कर रही है।

उत्तर कोरियाई मीडिया ने सीमा पर हुई घटना को लेकर तत्काल कोई खबर नहीं दी है।

पनमुनजोम, 248 किलोमीटर लंबे असैन्यीकृत क्षेत्र के अंदर स्थित है। कोरियाई युद्ध के अंत में असैन्यीकृत क्षेत्र के निर्माण के बाद से संयुक्त राष्ट्र कमान और उत्तर कोरिया द्वारा संयुक्त रूप से इस इलाके की देखरेख की जाती है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)