विदेश की खबरें | अमेरिका : इंडियाना में एक मकान में धमाके में तीन लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

धमाके की वजह का अभी पता नहीं चला है लेकिन शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है।

वैंडरबर्ग काउंटी के चीफ डिप्टी कोरोनर डेव एंसन ने बताया कि मारे गए लोगों की पहचान तब तक उजागर नहीं की जाएगी, जब तक कि उनके परिजन को इसकी सूचना नहीं दी जाती।

‘कोरोनर’ एक सरकारी या न्यायिक अधिकारी होता है, जिसे मौत के किसी मामले की जांच करने या मृतकों की पहचान की पुष्टि करने का अधिकार होता है।

इवांसविले के दमकल विभाग के प्रमुख माइक कोनेली ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे हुए धमाके में कुल 39 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण इंडियाना के इवांसविले शहर में बुधवार को एक मकान में धमाके में कम से कम तीन लोग घायल हो गए तथा कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

इस इलाके में पांच वर्षों में किसी मकान में धमाके की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 27 जून 2017 को हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी थी तथा तीन अन्य घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)