विदेश की खबरें | अमेरिका : शिकागो में जश्न मना रहे लोगों पर गोलीबारी, आठ घायल

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना बुधवार देर रात को हुई, जब लिंकन पार्क में एक बस में लोगों का एक समूह जश्न मना रहा था।

गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब शिकागो समेत पूरे अमेरिका में बंदूक के कारण होने वाली हिंसा को रोकने के लिए सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि शिकागो और चार अन्य शहरों में बंदूकों की तस्करी भी बढ़ गयी है।

पुलिस के मुताबिक घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)