विदेश की खबरें | अमेरिका को अभी चार साल और ट्रम्प की जरूरत है : पेंस

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 27 अगस्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को देश का रक्षक बताते हुए उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में अमेरिका को अभी और चार साल उनके प्रशासन की जरूरत है।

यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2 कर्मचारी इराक में बम धमाके में घायल, अस्पताल में भर्ती.

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) के तीसरे दिन 61 वर्षीय पेंस ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया।

पेंस ने कहा, ‘‘ इस चुनौतीपूर्ण समय में... हमारे देश को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है, जिसे अमेरिका में विश्वास हो। जिसे किसी भी चुनौती को पूरा करने, किसी भी दुश्मन को हराने और स्वतंत्रता की रक्षा करने की अमेरिकी लोगों की असीम क्षमता पर भरोसा हो।’’

यह भी पढ़े | New Zealand Christchurch Attack: क्राइस्टचर्च में 51 लोगों की हत्या करने वाले को अपराधी को आजीवन कारावास की सुनाई गई सजा.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से होगा। वहीं उप राष्ट्रपति माइक पेंस के सामने डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय-अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस को उतारा है।

पेंस ने आरएनसी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका को अभी चार साल और व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प की जरूरत है।’’

बाल्टीमोर के फोर्ट मैकहेनरी से अपने भाषण में पेंस ने कहा, ‘‘ यह कड़वा सच है कि... आप जो बाइडेन के अमेरिका में सुरक्षित नहीं होंगे।’’

पेंस ने कहा, ‘‘चार साल पहले, मैंने इस पद को स्वीकार किया था क्योंकि मुझे पता था कि (अमेरिकी राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रम्प के पास अमेरिका को एक बार फिर महान बनाने के लिए आवश्यक नेतृत्व क्षमता एवं दृष्टिकोण है।’’

आरएनसी में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)