Antony Blinken on US-India Relations: अमेरिका, भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं; एंटनी ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं. उन्होंने मंगलवार को इटली के फ्यूजी में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही.

Antony Blinken (img: Wikimedia commons)

वाशिंगटन, 27 नवंबर : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं. उन्होंने मंगलवार को इटली के फ्यूजी में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही.

ब्लिंकन ने लिखा, “अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं. भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मैंने आज इटली में हुई मुलाकात के दौरान वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे निरंतर घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की.” उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की. जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर बैठक के बारे में पोस्ट किया और कहा कि उन्होंने ब्लिंकन के साथ वैश्विक स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की, जो लगातार प्रगति कर रही है. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई के बाद पीटीआई का विरोध प्रदर्शन समाप्त

बैठक के बाद विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “अमेरिका वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ करीबी समन्वय जारी रखना चाहता है.” मिलर ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लिंकन और जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए अमेरिका और भारत की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी