एजेंसी न्यूज

अमेरिका: पूर्वी टेक्सास के गिरजाघर में गोलीबारी में पादरी की मौत, दो अन्य घायल

अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार सुबह एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक पादरी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि पादरी को गोली मारने के बाद आरोपी उनका वाहन लेकर फरार हो गया था, लेकिन उसे हैरिसन काउंटी के पास पकड़ लिया गया.

अमेरिका: पूर्वी टेक्सास के गिरजाघर में गोलीबारी में पादरी की मौत, दो अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

ह्यूस्टन/अमेरिका, 4 जनवरी: अमेरिका के पूर्वी टेक्सास में रविवार सुबह एक गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक पादरी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. स्मिथ काउंटी के शेरिफ लैरी स्मिथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 'स्टारविल मेथोडिस्ट चर्च' में पादरी ने जब एक शौचालय का दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर एक व्यक्ति छिपा हुआ है. इस पर, पादरी ने अपना हथियार निकाला लेकिन संदिग्ध ने उनसे हथियार छीन कर उन्हें ही गोली मार दी.

स्मिथ ने बताया कि अन्य दो घायलों में से एक को गोली लगी है और दोनों का इलाज चल रहा है. अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की एक अन्य घटना के बाद से संदिग्ध शायद शनिवार रात से ही गिरजाघर में छिपा हुआ था. स्मिथ ने बताया कि पुलिस उस घटना के संबंध में शनिवार से विनोना में इस संदिग्ध की तलाश कर रही थी.

यह भी पढ़ें: Corona Pandemic: अमेरिका में कोरोना का कहर जारी, संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,50,000 के पार पहुंची

उन्होंने बताया कि पादरी को गोली मारने के बाद आरोपी उनका वाहन लेकर फरार हो गया था, लेकिन उसे हैरिसन काउंटी के पास पकड़ लिया गया. स्मिथ ने हालांकि पादरी और अन्य दो घायलों की पहचान उजागर नहीं की. वहीं संदिग्ध के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एक बयान जारी कर घटना में मारे गए पादरी और घायलों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. घटना की जांच अभी जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).