विदेश की खबरें | अमेरिका: ठंड कम होने के बाद लोगों के घर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं नेशनल गार्ड
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बर्फ पिघलने के बीच अधिकारियों ने पीड़ितों को खोजने का प्रयास शुरु किया। बर्फ़ीले तूफ़ान से पश्चिमी न्यूयॉर्क में अभी तक 30 से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना है।

एंटवाइन पार्कर ने ‘द बफ़ेलो न्यूज़’ को बताया कि उनकी मां कैरोलिन यूबैंक्स ऑक्सीजन मशीन पर निर्भर थीं और वह बफ़ेलो स्थित अपने घर पर बिजली गुल होने के बाद बेहोश हो गईं। उन्होंने बताया कि आपातकालीन कर्मचारियों ने कॉल नहीं उठायी।

पार्कर ने समाचार पत्र को बताया कि उन्होंने अपनी मां को होश में लाने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

पार्कर और उसके सौतेले भाई ने मदद के लिए पास के दरवाजे पर दस्तक दी। उन्हें मदद तब मिली जब एक अजनबी, डेविड पर्डी ने मदद की और 63 वर्षीय यूबैंक की सांसे फिर से लाने की कोशिश की।

नियाग्रा काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि टिमोथी मर्फी (27) लॉकपोर्ट स्थित अपने घर पर मृत मिला। 52 वर्षीय मोनिक अलेक्जेंडर बर्फ में दबे मिले। यह जानकारी उनकी बेटी ने ‘द बफ़ेलो न्यूज़’ को दी।

बुधवार को ठंड कम होने के साथ ही बिजली कटौती कम हुई। न्यूयार्क नेशनल गार्ड के सदस्यों ने बफेलो और उसके उपनगरों में घरों के दरवाजे खटखटाए।

एरी काउंटी के कार्यकारी मार्क पोलोनकार्ज़ ने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि ऐसे लोग हो सकते हैं जिनकी उनके घरों में मृत्यु हो गई हो या ऐसे लोग हो सकते हैं जिनकी तबियत ठीक नहीं हो।’’

प्रवक्ता एरिक ड्यूर ने फोन पर बताया कि गार्ड की पच्चीस टीम बुधवार को इस तरह के दौरे कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)