देश की खबरें | ग्रामीणों के विरोध के कारण कोविड-19 मरीज को लेने गया एम्बुलेंस बैरंग लौटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के ककरधा गांव से कोविड-19 की मरील महिला को लेने गए स्वास्थ्यकर्मियों और एम्बुलेंस को ग्रामीणों के आक्रोश के कारण बैरंग लौटना पड़ा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्योपुर (मप्र), 15 सितंबर जिले के ककरधा गांव से कोविड-19 की मरील महिला को लेने गए स्वास्थ्यकर्मियों और एम्बुलेंस को ग्रामीणों के आक्रोश के कारण बैरंग लौटना पड़ा।

घटना रविवार की है और इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 2323 नए केस, 29 की मौत: 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीडियो में ग्रामीण हाथ में पत्थर और लाठी लेकर एक एम्बुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों का पीछा करते दिख रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने स्थानीय भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी से इसमें हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया हैं आदिवासी उसी गांव के रहने वाले हैं जहां यह घटना हुई है।’’

यह भी पढ़े | CM Pema Khandu Tests Positive For COVID-19: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

श्योपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉक्टर बीएल यादव ने बताया कि इस गांव में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं और स्वास्थ्यकर्मी चौथे मरीज (महिला) को लेने गए थे।

उन्होंने बताया कि भम्र के कारण लोग अपने रिश्तेदारों को अस्पताल नहीं भेज रहे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने विधायक से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय लोगों को इस बीमारी के समय पर उपचार का महत्व समझाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\