जरुरी जानकारी | अंबुजा सीमेंट का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 28 प्रतिशत गिरकर 592 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंबुजा सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तिमाही में 28.76 प्रतिशत घटकर 592.51 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई अंबुजा सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त तिमाही में 28.76 प्रतिशत घटकर 592.51 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि साल भर पहले की इसी तिमाही में उसे 831.75 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

उसने कहा कि अप्रैल-जून 2020 तिमाही के दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व 34.34 प्रतिशत घटकर 4,644.17 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7,074.08 करोड़ रुपये था। इस दौरान कुल खर्च 34.92 प्रतिशत घटकर 3,845.41 करोड़ रुपये रह गया, जो साल भर पहले 5,909.22 करोड़ रुपये था।

अंबुजा सीमेंट के एकीकृत परिणाम में इसकी इकाई एसीसी लिमिटेड का वित्तीय प्रदर्शन भी शामिल है। हालांकि, एकल आधार पर अंबुजा सीमेंट का शुद्ध लाभ 10.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 453.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अंबुजा सीमेंट स्विस कंपनी लाफार्जहोल्सिम का हिस्सा है। एक साल पहले की इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 412.05 करोड़ रुपये रहा था। परिचालन से राजस्व 27.04 प्रतिशत घटकर 2,176.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 2,983.56 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

इसके शुद्ध लाभ में एसीसी लिमिटेड से प्राप्त 132 करोड़ रुपये का लाभांश भी शामिल है।

तिमाही के दौरान, अंबुजा सीमेंट की बिक्री 28 प्रतिशत घटकर 41.9 लाख टन रह गयी, जो साल भर पहले 58.2 लाख टन रही थी।

अंबुजा सीमेंट के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीरज अखौरी ने कहा, ‘‘अंबुजा सीमेंट ने मूल्य श्रृंखला में लागत में कटौती पर ध्यान केंद्रित किया है और नकदी प्रबंधन ने हमारी मजबूत बैलेंस शीट को बेहतर बनाने में मदद की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका