अमेजन ने भारत में अपनी भुगतान इकाई में 225 करोड़ रुपये डाले
अमेजन ने भारत में अपनी भुगतान इकाई अमेजन पे में 225 करोड़ रुपये डाले हैं। नियामकीय दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है।
नई दिल्ली, 12 मार्च : अमेजन (Amazon) ने भारत (India) में अपनी भुगतान इकाई अमेजन पे में 225 करोड़ रुपये डाले हैं. नियामकीय दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है. इस नए निवेश से कंपनी अपनी प्रतिद्वंद्वियों फोनपे, गूगल पे और पेटीएम (PhonePe, Google Pay and Paytm) के साथ बेहतर तरीके से प्रतिस्पर्धा कर पाएगी. यह भी पढ़े: 7th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है बहुत बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया ऐलान
व्यापार आसूचना मंच टॉफलर के अनुसार, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने राइट्स आधार पर मौजूदा शेयरधारकों को 225 करोड़ रुपये के 22,50,00,000 इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है.’’
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के पास जमा कराए दस्तावेजों के अनुसार ये शेयर अमेजन कॉरपोरेट होल्डिंग्स प्राइवेट लि. और अमेजन.कॉम.इंक्स को आवंटित किए गए हैं.
इस बारे में अमेजन की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.
Tags
संबंधित खबरें
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
Team India New Series: जून और सितंबर में 2 नई टी20 सीरीज का ऐलान, इन दो टीमों से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत में LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान: इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर जारी
\