देश की खबरें | अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री से ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चिकित्सा में काम आने वाली ऑक्सीजन की कमी को लेकर बन रही आशंकाओं के मद्देनजर वह अन्य राज्यों से इसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दें।

एक वक्तव्य के मुताबिक सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने यह कहा।

यह भी पढ़े | Union Minister Suresh Angadi Dies: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने जताया दुख.

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस प्रबंधन के लिए केंद्रीय मदद के अगले हिस्से के रूप में 200 करोड़ रूपये की सहायता भी मांगी।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि पराली जलाने के कारण कोरोना वायरस संबंधी हालात और बिगड़ सकते हैं, जिसे देखते हुए सिंह ने केंद्र से किसानों के लिए आर्थिक मदद की मांग दोहराई।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री Narendra Singh Tomar ने कहा- झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस.

प्रधानमंत्री ने सिंह के अनुरोध पर गौर करने का वादा करने के साथ कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 जागरूकता प्रयासों को और मजबूत करना चाहिए तथा इसमें सामाजिक संस्थाओं आदि को और जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

वक्तव्य के मुताबिक उन्होंने भरोसा जताया कि पंजाब कोरोना वायरस संक्रमण की दर को पांच फीसदी से कम करने में और मृत्युदर को भी कम करने में सक्षम होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)