Gujarat: अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को गरबा करने से रोकने का आरोप

गुजरात के वडोदरा शहर में नवरात्रि के उत्सव के दौरान अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को गरबा नृत्य करने से कथित तौर पर रोक दिया गया, जिसके बाद तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

गरबा (Photo Credits: Facebook)

अहमदाबाद, 12 अक्टूबर : गुजरात (Gujarat) के वडोदरा शहर में नवरात्रि के उत्सव के दौरान अनुसूचित जाति की दो महिलाओं को गरबा नृत्य करने से कथित तौर पर रोक दिया गया, जिसके बाद तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. रविवार रात को हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर गुजरात के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री प्रदीप परमार ने जांच के आदेश दिए और वडोदरा जिला पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश को घटनास्थल का दौरा करने को कहा.

यह कथित घटना वडोदरा जिले में सावली पुलिस थाने के तहत आने वाले पिलोल गांव की है जब अनुसूचित जाति की एक महिला और उसकी एक रिश्तेदार को एक पंडाल में गरबा नृत्य करने से रोक दिया गया. यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Violence: हिंसा में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज ‘शहीद किसान दिवस’ मनाएंगे किसान संगठन

पुलिस उपाधीक्षक एस. के. वाला ने कहा, ‘‘सोमवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ऊंची जाति की एक महिला ने दो दलित महिलाओं को गरबा करने से रोक दिया और उन्हें पंडाल से जाने को कहा. आरोपी महिला ने जातिवादी टिप्पणियां कर उनका अपमान भी किया. जब महिला का पति घटनास्थल पर पहुंचा तो आरोपी महिला के साथ छत्रसिंह परमार और दो अन्य लोगों ने भी उन पर जातिवादी टिप्पणी की.’’

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड