विदेश की खबरें | अंतरिक्ष स्टेशन में समय बिताने वाले तीनों अंतरिक्ष यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे

नासा के खगोल यात्री क्रिस केसिडी और रूस के अनातोली इवानिशीन तथा इवान वेगनर को लेकर आ रहा सोयूज एमएस—16 कैप्सूल कजाखस्तान के देजकाजगन शहर के दक्षिण पूर्व में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजकर 54 मिनट पर उतरा ।

संक्षिप्त चिकित्सा जांच के बाद तीनों को हेलीकॉप्टर से देजकाजगन लाया जायेगा जहां वह अपने अपने घरों के लिये प्रस्थान करेंगे ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

केसिडी नासा के विमान में बैठकर ह्यूस्टन जायेंगे जबकि वेगनर एवं इवानिशीन रूस के स्टारसिटी में स्थित अपने घर के लिये उड़ान भरेंगे ।

तीानों अंतरिक्षयात्री जब राहत दल के मास्क पहने लोगों से मिले तो वे मुस्कराये और नासा एवं रूसी अंतरिक्ष एजेंसी, रोस्कोमोस ने बताया कि वे अच्छी स्थिति में हैं ।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

कोरोना वायरस महामारी के कारण अतिरिक्त सावधानी को ध्यान में रखते हुये बचाव दल की टीम के साथ जब उनकी (अंतरिक्ष यात्रियों) मुलाकात हुयी तो उससे पहले उनकी कोरोना वायरस जांच की गयी थी । हालांकि, राहत प्रयासों में शामिल लोगों की संख्या सीमित थी ।

केसिडी, इवानिशीन एवं वेगनर ने 196 दिन कक्षा में बिताये और इससे पहले नौ अप्रैल को वे अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचे थे ।

इन खगोल यात्रियों के वापस लौटने से पहले नासा के केट रूबिंस, रूस के सर्गेई रेजिकोव तथा सर्गेई कुद-सेवरेचकोव एक सप्ताह पहले ही छह महीने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच चुके हैं।

केसिडी अपने तीसरे अंतरिक्ष अभियान से वापस लौटे हैं और अब तक वह कुल 378 दिन अतरिक्ष में बीता चुके हैं जो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में पांचवीं सबसे लंबी समयावधि है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)