खेल की खबरें | जोकोविच को हराकर अलकाराज बने विम्बलडन चैम्पियन

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अलकाराज ने पहला विम्बलडन खिताब 1 . 6, 7 . 6, 6 . 1, 3 . 6, 6 . 4 से जीता । इसके साथ ही उन्होंने जोकोविच को रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले आठवें और लगातार पांचवें विम्बलडन खिताब से वंचित कर दिया ।

इसके साथ ही 36 वर्ष के जोकोविच को 24वां ग्रैंडस्लैम जीतकर सेरेना विलियम्स से आगे निकलने के लिये अभी इंतजार करना होगा ।

स्पेन के 20 वर्ष के अलकाराज विम्बलडन जीतने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए । दोनों के बीच में उम्र का अंतर 1974 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम फाइनल में सबसे ज्यादा है ।

दोनों की टक्कर पिछले महीने फ्रेंच ओपन में भी हुई थी लेकिन अलकाराज चोटिल हो गए थे । इस बार उनके पास जोकोविच के हर स्ट्रोक का जवाब देने का दमखम था । उन्होंने 130 मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्विस की ।

जोकोविच ने आखिरी बार यहां 2013 में फाइनल गंवाया था । यह उनका रिकॉर्ड 35वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था जबकि अलकाराज दूसरी बार ही फाइनल खेल रहे थे । इसके बावजूद तीसरे सेट में उन्होंने 25 मिनट तक चला अद्भुत गेम जीता और मैच में 32 अंक बनाये । उन्होंने पांचवें सेट में बैकहैंड पर शानदार विनर लगाकर जोकोविच की सर्विस तोड़ी ।

हार के बाद जोकोविच अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और नेट पर फेंककर अपना रैकेट तोड़ दिया । चेयर अंपायर ने उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)