जरुरी जानकारी | एलनप्रो का राजस्व बीते वित्त वर्ष में 74 प्रतिशत बढ़कर 220 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल व्यावसायिक रेफ्रिजरेशन उत्पाद बेचने वाले एलनप्रो ग्रुप का बेहतर मांग के कारण पिछले वित्त वर्ष में कुल राजस्व 74 प्रतिशत वृद्धि के साथ 220 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2021-22 में 125.80 करोड़ रुपये था। एलनप्रो ने एक बयान में कहा कि उसने वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 72,000 इकाइयों की बिक्री की।

एलनप्रो के रेफ्रिजरेशन उत्पादों का उपयोग होटल, रेस्तरां, कैफे, सुपरमार्केट और चिकित्सा उद्योग में किया जाता है।

एलनप्रो के निदेशक शशांक जोशी ने कहा, “हमने बाजार की मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद 220 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की। कंपनी ने बेहतर वृद्धि के लिए कई रणनीतियां अपनाईं।”

कंपनी ने कहा कि उसने हाल ही में खानपान सेवा उद्योग के लिए बिजली की कम खपत वाले फ्रीजर, कूलर और बर्फ की मशीनों की नई श्रृंखला बाजार में उतारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)