देश की खबरें | अखिलेश के पास रामलला के दर्शन के लिए समय नहीं : भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या पहुंचने के बाद भी रामलला के दर्शन न करने पर सवाल उठाए।
लखनऊ, तीन फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या पहुंचने के बाद भी रामलला के दर्शन न करने पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि अखिलेश पहले भी अयोध्या आ चुके है, लेकिन उन्हें श्रीराम के दर्शन के लिए समय नहीं मिला, जबकि वह सियासत जरूर करते हैं।
भाजपा राज्य मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, चौधरी ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के इनायतनगर में पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने आरोप लगाया, “सपा के लोग सनातन धर्म और साधु-संतों के बारे में टिप्पणी करते रहते हैं। उनका स्वभाव और चरित्र सनातन का विरोध करने का रहा है।”
चौधरी ने कहा, “सपा की सरकार में अराजकता, गुंडागर्दी, बेईमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उस समय पूरी सरकार अराजक तत्वों के संरक्षण में खड़ी रहती थी।”
उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। संस्कृति, आस्था और विरासत के आधार पर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

