एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’श्रेणी में, शुक्रवार तक ‘‘खराब’’ श्रेणी में बदलने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि एक सरकारी पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार तक इसके ‘खराब’ श्रेणी में बदलने का अनुमान है।

देश की खबरें | दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’श्रेणी में, शुक्रवार तक ‘‘खराब’’ श्रेणी में बदलने का अनुमान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितम्बर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि एक सरकारी पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार तक इसके ‘खराब’ श्रेणी में बदलने का अनुमान है।

दिल्ली में 24 घंटे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सोमवार को यह 159 पर था।

यह भी पढ़े | Spialia Zebra: राजस्थान के मुकेश पंवार ने खोजी देश की 1328वीं तितली, अब तक 111 प्रजातियों की तितलियों की कर चुके हैं खोज.

वायु गुणवत्ता शून्य से 50 के बीच ‘अच्छी’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ मानी जाती है।

‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) ने कहा, ‘‘हवा के प्रवाह की अनुकूल स्थिति को देखते हुए अगले दो दिनों तक दिल्ली में एक्यूआई के मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 138 नए केस, अब तक 158 की मौत: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि मानसून की देर से वापसी और संबंधित स्थिर हवाएं सप्ताहांत तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मानसून ने सोमवार को राजस्थान से लौटना शुरू किया था। इसके अगले तीन दिन में पूरे उत्तर-पश्चिम भारत से लौटने की संभावना है।

सफर ने पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी सीमा क्षेत्रों के आसपास सोमवार को खेतों में आग की घटनाओं में ‘‘वृद्धि’’ देखी है लेकिन उसका कहना है कि अगले दो दिनों में दिल्ली के एक्यूआई पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).