Air pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय सोमवार को करेंगे समीक्षा बैठक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

गोपाल राय (Photo: Facebook)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, ‘‘मंत्री संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेंगे और मौजूदा समय में दिल्ली में ट्रक के प्रवेश और निर्माणकार्यों पर रोक के अलावा और क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसपर विचार विमर्श करेंगे.’’ उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय भी दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा.

दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण कार्य और ढहाने संबंधी गतिविधियों पर दोबारा रोक लगा दी थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक से प्रभावित होने वाले कामगारों को उनकी सरकार पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय मदद देगी और न्यूनतम वेतन में हुए नुकसान की भी क्षतिपूर्ति करेगी. यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर को फिर आया धमकी भरा ई-मेल, ISIS ने लिखा- ‘पुलिस में हमारे जासूस- IPS श्वेता भी कुछ नहीं कर सकतीं’

इस बीच, सोमवार को दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान तथा सरकारी कार्यालय दोबारा खुलेंगे, लेकिन आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य ट्रक के दिल्ली में प्रवेश पर तीन दिसंबर तक रोक जारी रहेगी. सरकार ने सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रक को प्रवेश की अनुमति दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड