देश की खबरें | एयर मार्शल बेदी होंगे पूर्वी वायु कमान के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 अगस्त वायु सेना ने कहा है कि एयर मार्शल गुरचरण सिंह बेदी मंगलवार को पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर का पदभार संभालेंगे ।

वायु सेना ने एक बयान में बताया कि बेदी ने जून 1984 में लड़ाकू विमान के पायलट के तौर पर वायु सेना में कमीशन प्राप्त किया था और मिग 21 और मिराज 2000 लड़ाकू विमानों को उड़ाने सहित उनके पास उड़ान का 3700 से ज्यादा घंटे का अनुभव है ।

यह भी पढ़े | सीएम अशोक गहलोत से सचिन पायलट गुट के विधायक भंवर लाल शर्मा ने की मुलाकात: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अपने करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है । उन्होंने लड़ाकू बेड़ा और अग्रिम लड़ाकू बेस का नेतृत्व भी किया है ।

बयान के मुताबिक एयर वाइस मार्शल के तौर पर बेदी एयर ऑफिसर कमांडिंग जम्मू कश्मीर, असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ ऑपरेशंस (आक्रमण) और असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (कार्मिक अधिकारी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

मौजूदा नियुक्ति के पहले वह दक्षिण वायु कमान के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर थे ।

बयान में कहा गया कि वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)