जरुरी जानकारी | एयर इंडिया के पायलट संगठनों ने वेतन कटौती पर नागर विमानन मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
मुंबई, 30 नवंबर एयर इंडिया के पायलट संगठनों आईपीजी और आईसीपीए ने सोमवार को वेतन कटौती के मुद्दे पर नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से हस्तक्षेप की मांग की औ अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उनके साथ ‘‘तत्काल’’ बैठक के लिए अनुरोध किया।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ‘लव जिहाद’ कानून के तहत यूपी के बरेली में पहला केस दर्ज.
पायलट संगठनों ने पुरी को भेजे एक पत्र में कहा, ‘‘सितंबर में हमारी बैठकों में आपने हमारी शिकायतों को सकारात्मक रूप से विचार करने का भरोसा दिया था। अब अन्य विमानन कंपनियां अपने पायलटों के वेतन में कटौती वापस ले रही हैं, जबकि एयर इंडिया के पायलटों के लिए वेतन में कटौती अक्टूबर से और बढ़ गई।’’
उन्होंने संयुक्त पत्र में कहा, ‘‘यह बाजार की वास्तविकता से पूरी तरह अलग है और साथ ही एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनियों के पायलटों के साथ ऐसा करना अनुचित है।’’
पत्र में कहा गया कि एयर इंडिया और इसकी दो सहायक विमानन कंपनियों एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर के पायलटों को लगातार घटा हुआ वेतन मिल रहा है, जो उनके सामान्य वेतन से 70 प्रतिशत तक कम है।
पत्र में आगे कहा गया, ‘‘हमने आपको बताया है कि लागत कटौती के लिए एयर इंडिया प्रबंधन की कवायद किस तरह दुर्भावनापूर्ण और अनुचित है, और विमानन उद्योग के मानकों से इसका कोई संबंध नहीं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)