एजेंसी न्यूज

Air India Plane Crash AAIB Report: एएआईबी ने किया खुलासा, ईंधन स्विच बंद होने के बाद एयर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ; रिपोर्ट

एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दोनों इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच बंद हो गए थे और इसके बाद पायलटों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कुछ ही सेकंड बाद विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

Air India Plane Crash AAIB Report: एएआईबी ने किया खुलासा, ईंधन स्विच बंद होने के बाद एयर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ; रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 12 जुलाई : एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दोनों इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच बंद हो गए थे और इसके बाद पायलटों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कुछ ही सेकंड बाद विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने ईंधन क्यों बंद किया, तो जवाब मिला कि उसने ऐसा नहीं किया.इसी वर्ष 12 जून को बोइंग 787 विमान से जुड़ी इस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई थी. विमान में सवार 242 व्यक्तियों में से केवल एक ही जीवित बचा था.

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा शनिवार को जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया कि विमान के ऑपरेटरों के लिए फिलहाल कार्रवाई की कोई सिफारिश नहीं की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, जब विमान ने उड़ान भरी, उस समय सह-पायलट विमान उड़ा रहा था और कप्तान निगरानी कर रहा था. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘विमान ने भारतीय समयानुसार अपराह्न एक बजकर 38 मिनट 42 सेकंड पर अधिकतम दर्ज की गई गति 180 नॉट्स आईएएस हासिल की और एक सेकेंड बाद ही इंजन-1 और इंजन-2 के ईंधन ‘कटऑफ स्विच’ क्रमशः रन’ से कटऑफ’ स्थिति में चले गए.’’ यह भी पढ़ें : पूर्व मंत्री दुबे का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

रिपोर्ट में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डिंग के हवाले से कहा गया है, ‘‘एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने ईंधन स्विच ऑफ क्यों किया, तो वह जवाब देता है कि उसने ऐसा नहीं किया.’’विमान ने भारतीय समयानुसार अपराह्न एक बजकर 38 मिनट 39 सेकंड पर उड़ान भरी और एक बजकर 39 मिनट 05 सेकंड पर एक पायलट ने ‘मे डे- मे डे- मे डे’ संदेश दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 08:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).