एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूर्व मंत्री दुबे का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पूर्व मंत्री दुबे का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

रांची, 11 जुलाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

दुबे का बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया था। वह करीब 79 साल के थे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने ददई दुबे के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री को यहां श्रद्धांजलि दी।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) जी सदैव लोगों के दिलों में रहेंगे। ..’’

दुबे का पार्थिव शरीर पहले रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे लाया गया, जहां झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजू ने कहा कि दुबे पांच बार विधायक रहे और धनबाद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद भी रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह मजदूरों के अधिकारों के प्रबल समर्थक थे। जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव याद रखा जाएगा।’’

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर एक संवेदनशील नेता और वंचितों एवं कमजोरों की आवाज थे।

एक अन्य नेता ने कहा कि दुबे भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे और उन्होंने मज़दूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

पलामू जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जयेश कुमार पाठक ने बताया कि दुबे का पिछले डेढ़ महीने से उपचार चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).